Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

ताकत का नहीं था अंदाजा और यूक्रेन में कूद पड़े व्लादिमीर पुतिन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के व्लादिमीर पुतिन पर तंज कसते हुए कहा है कि वह शायद अपनी ताकत का अंदाजा लगाने में चूक गए। बाइडेन ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन आमतौर पर सोच-समझकर ही फैसले लेते हैं, लेकिन यूक्रेन को लेकर वह बड़ी गलत कर बैठे। वह यूक्रेन पर कब्जा करने की सोच रहे थे, लेकिन ताकत का अंदाजा नहीं लगा पाए। एक टीवी इंटरव्यू में जो बाइडेन ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन को अब यूक्रेन से अपनी सेना को वापस बुलाने पर विचार करना चाहिए। सीएनएन से बातचीत में बाइडेन ने कहा कि मैं मानता हूं कि जो व्लादिमीर पुतिन एक तार्किक फैसले लेने वाले शख्स हैं, लेकिन यूक्रेन पर बड़ी गलती कर बैठे।

See also  10 दिन बाद नजर आए जिनपिंग

इससे पहले बीते सप्ताह जो बाइडेन ने महायुद्ध की चेतावनी भी दी थी। व्लादिमीर पुतिन की ओर से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी देने के बाद बाइडेन का यह रिएक्शन आया था। उन्होंने कहा था कि बार-बार न्यूक्लियर हथियारों की बात करके व्लादिमीर पुतिन ब्लैकमेल कर रहे हैं। रूस ने इसी साल फरवरी में यूक्रेन पर अटैक किया था और तब से अब तक कई बार रूस को भी झटके झेलने पड़े हैं। कीव, खारकीव समेत कई शहरों में यूक्रेनी सेना ने रूसी सैनिकों को खदेड़ा है। इसके जवाब में रूस ने भी अभियान तेज किया है। बीते दिनों ही रूस ने एक साथ 75 मिसाइलें यूक्रेन पर दागी थीं।

See also  100 साल के सविनो ने खोला लंबी उम्र का राज:कहा- 3 घंटे की कसरत और ढेर सारे दोस्त बनाता हूं

पुतिन ने सोचा होगा स्वागत होगा, लेकिन झटका लग गया

यूक्रेन युद्ध के बाद से ही व्लादिमीर पुतिन को लेकर संदेह जताया जा रहा है। बाइडेन ने कहा कि मुझे लगता है कि व्लादिमीर पुतिन ने सोचा होगा कि उनका खुली बाहों के साथ यूक्रेन में स्वागत होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यही व्लादिमीर पुतिन की गलती थी और वह हालात का सही आकलन नहीं कर सके। इस बीच बाइडेन ने व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि मेरा पुतिन से मुलाकात का कोई इरादा नहीं है। लेकिन नवंबर में जी-20 मीटिंग होने वाली है। इस दौरान यदि वह मुलाकात करना चाहेंगे तो जरूर बात करूंगा।

See also  ऋषि के PM बनते ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आवास में जले दीये

जेलेंस्की का दावा, वापस ली 2500 वर्ग किमी जमीन

बता दें कि बीते कुछ सप्ताह में यूक्रेन की सेना ने अपने देश के कई इलाकों पर वापस कब्जा जमाया है और रूसी सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनके सैनिकों ने 2,500 वर्ग किलोमीटर का इलाका रूस से वापस ले लिया है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights