
नगर के वार्ड 24 पिपलिया गज्जू में मंगलवार शाम में सहकारी संस्था के पूर्व चेयरमैन की गोली लगने से मौत हो गई। मंडीदीप थाने से मिली जानकारी के अनुसार, पिपल्या गज्जू के निवासी वीरेंद्र मीना (65) को अपनी ही लाइसेंसी बंदूक 315 से गोली लगी। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। चर्चा यह भी है कि वह अपनी बंदूक की सफाई कर रहे थे इस दौरान गोली चल गई, जिससे ये हादसा हुआ।
सीने के आर-पार हुई गोली
एएसआई कृष्ण पाल उईके ने बताया कि करीब से गोली चलाने के कारण गोली सीने के आर-पार चली गई और पीछे दीवार से जा टकराई। पुलिस ने पंचनामा शव को भोपाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। जांच अधिकारी उईके ने बताया कि लाइसेंसी बंदूक उनके कमरे में ही रहती थी।
बिमारी से परेशान थे वीरेंद्र मीना
वीरेंद्र मीना के बेटे जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि दीपावली-दशहरे पर बंदूक की सफाई करते है। हम खुद पिता जी को सफाई नहीं करने देते, खुद करते है। गोली उन्होंने खुद चलाई कि गलती से चली इस बारे में जानकारी नहीं है। चर्चा यह भी है कि उन्होंने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। साथ ही हत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।





Users Today : 16
Users This Month : 206
Total Users : 237064
Views Today : 18
Views This Month : 320
Total views : 59798



