Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

वंदे भारत आसान करेगी हिमाचल का सफर दिल्ली से चंडीगढ़ जाने में 3 घंटे से भी कम लगेगा समय

 नई दिल्ली

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब अंदौरा से शुरू होने वाली देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर भारत के लोगों के लिए दिल्ली की दूरी को और कम कर देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ऊना स्टेशन देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। हालांकि नियमित संचालन की शुरुआत की तारीख और किराए की घोषणा अभी नहीं हुई है।

अदौरा से 1 बजे निकलेगी

रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि यह बुधवार को छोड़कर वंदे भारत हर दिन चलेगी। अंब अंदौरा से दोपहर 1 बजे चलेगी और दोपहर 3.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ऊना और पंजाब के आनंदपुर साहिब में रुकेगी जो सिखों का एक प्रमुख तीर्थस्थल माना जाता है।

See also  आतंकवाद का मुकाबला हमारी प्राथमिकता, UNSC में फिर गरजे जयशंकर

सुबह 6:25 पहुंचेगी दिल्ली                                                                                 

चंडीगढ़ से यह 6.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी, जिससे पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी के बीच ट्रेन यात्रा के समय में आधे घंटे की कमी आएगी। यह वंदे भारत ट्रेन अंबाला में भी रुकेगी। फिलहाल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनें चंडीगढ़-दिल्ली यात्रा में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लेती हैं। अंब से दिल्ली तक का सफर महज साढ़े पांच घंटे का होगा।

5:50 दिल्ली से अंदौरा के लिए निकलेगी                                                                   

रिवर्स रूट पर यह दिल्ली से सुबह 5.50 बजे शुरू होगी और 10.34 बजे ऊना पहुंचेगी और 11.05 बजे अंब अंदौरा में समाप्त होगी। यह अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

See also  CM सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव:PM मोदी से मुलाकात से पहले कराया टेस्ट; अब प्रधानमंत्री से मुलाकात स्थगित

पर्यटकों को देगी बढ़ावा
यह सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों का “उन्नत संस्करण” है, बहुत कम समय में ज्यादा स्पीड से चलती है। वंदे भारत ट्रेन केवल 52 सेकंड में 100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक अनुभव देगी। वंदे भारत ट्रेनें वर्तमान में दिल्ली-वाराणसी और गांधीनगर-मुंबई के अलावा दिल्ली-कटरा (जम्मू) रूट पर चलती हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights