Breaking News

आधे शहर को आज शाम नहीं मिलेगा पानी:रमनगरा जल शोधन संयंत्र में किया जाएगा सुधार कार्य; दर्जनों टंकियां नहीं भर पाएंगी

नर्मदा जल प्रदाय योजनांतर्गत 120 एम.एल.डी. रमनगरा जल शोधन संयंत्र में स्थापित 1000 एम.एम. ब्यास के बटरफ्लाई वाल्व को बदलने का कार्य आज किया जाएगा। जिसके कारण आज शाम शहर की अधिकांश पानी की टंकियां नहीं भर पाएंगी। नगर निगम के अधीक्षण यंत्री और जल विभाग के प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव ने बताया संयंत्र से भरी जाने वाले टंकियां इस कार्य से प्रभावित होंगी।

इन टंकियों से नहीं मिल पाएगा पानी

बिड़ला धर्मशाला, मेडीकल, त्रिपुरी, गुलौआ, रामेश्वरम्, मदर टेरेसा, मनमोहन नगर, सर्वोदय नगर, राईट टाउन, लक्ष्मीपुर, कोतवाली आनंद नगर, लेमा गार्डन, गोहलपुर, बेदी नगर, मोतीनाला, मिल्क स्कीम, किलकारी गार्डन तथा अमृत योजनांतर्गत कोंगवा, करमेता, शिवनगर, अमखेरा, रवीन्द्र नगर, सुहागी, खैरी और देवताल उच्चस्तरीय टंकियों से शाम को जलापूर्ति नहीं होगी। वहीं जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। उन क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से नागरिकों को जलापूर्ति कराई जाएगी।

मनु मिश्रा 2
See also  पीएम आवास की किश्त देने में जबलपुर अव्वल:बीएलसी घटक के हितग्राहियों को नगर निगम ने अभी तक दिए 80.55 करोड़ रूपए
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights