Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

दिवाली बाद इस कंपनी के 1 शेयर के बदले 5 शेयर मिलेंगे

दिवाली बाद इस कंपनी के 1 शेयर के बदले 5 शेयर मिलेंगे
स्मॉल-कैप (small cap) कंपनी पुनीत कमर्शियल्स लिमिटेड (Punit Commercials Ltd) के शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर मिलने वाला है। कंपनी के निदेशक मंडल की रिकॉर्ड डेट के अनुसार, शेयरधारकों के लिए 5:1 के रेशियो में बोनस शेयरों (Bonus share) की मंजूरी दी है। यानी हर एक शेयर पर कंपनी के 5 शेयर बोनस में मिलेंगे। कंपनी के शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। पुनीत कमर्शियल्स लिमिटेड शेयर की कीमत वर्तमान में 51.25 रुपये है। इसका मार्केट कैप 1.23 करोड़ रुपये है।
कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी ने अपने  रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि “पुनीत कमर्शियल्स लिमिटेड (कंपनी) के निदेशक मंडल ने 04 अक्टूबर, 2022 को हुई अपनी बैठक में पूरी तरह से बोनस शेयर के मुद्दे पर विचार किया। 28 अक्टूबर, 2022 को होने वाली एक आम बैठक में कंपनी के सदस्यों के अप्रूवल के तहत 5:1 के रेशियो में पेड-अप बोनस शेयर (यानी, प्रत्येक 1 इक्विटी शेयर के लिए 5 बोनस इक्विटी शेयर) इश्यू किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के निदेशक मंडल ने 04 अक्टूबर, 2022 को आयोजित अपनी बोर्ड बैठक में कंपनी की प्रबंध निदेशक विनीता राज नारायणम को पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड तिथि तय करने के लिए अधिकृत किया है। रिकॉर्ड डेट बुधवार, 09 नवंबर, 2022 तय की गई है।”साथ ही कंपनी ने “पुनीत कमर्शियल्स लिमिटेड” से “EYANTRA VENTURES LIMITED” में अपना नाम परिवर्तन किया है।

पाकिस्तान में अस्पताल की छत पर मिलीं 200 से ज्यादा लाशें

मनु मिश्रा 2
See also  आज से खुल रहा है स्वास्तिक पाइप का आईपीओ
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights