Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

1 साल में 547% का रिटर्न, अब 5 हिस्सों में बंट जाएंगे कंपनी के शेयर

फाइनेंशियल सर्विस देने वाली कंपनी Mefcom Capital Markets लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी की तरफ से इसको लेकर सारे डीटेल्स जारी कर दिए गए हैं। रिटर्न के मामले में कपंनी इस साल एक मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुई है। आइए विस्तार से जानतें स्टॉक स्प्लिट से लेकर शेयरों का परफॉर्मेंस तक –

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स ने 1:5 के अनुपात में कंपनी के शेयरों का बंटवारा होना तय किया है। कंपनी ने बताया,“10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर का बंटवारा 5 शेयरों में कर दिया जाएगा। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये रह जाएगी।” कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के रिकॉर्ड डेट को घोषित नहीं किया है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 94.37 करोड़ रुपये का है।

See also  अगर एलन मस्क का हुआ ट्विटर तो 75% कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

कैसा है कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन? 

Mefcom Capital Markets कंपनी के शेयर का भाव शुक्रवार को 1.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.25 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था। कंपनी के एक शेयर कीमत 9 जुलाई 2002 को 6.78 रुपये था। तब से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1,422.86 प्रतिशत की उछाल आई है। 27 अक्टूबर 2017 Mefcom Capital Markets के शेयर का भाव मात्र 19.30 रुपये था, जिसके बाद कंपनी के शेयरों की कीमतों में 434.97 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। वहीं, 15 नवंबर 2019 को कंपनी के शेयर का भाव 10.05 रुपये था। तब जिसने इस कंपनी पर दांव लगाकर होल्ड किया होगा उसका रिटर्न 927.36 प्रतिशत तक बढ़ गया होगा।

See also  अडानी ग्रुप का यह स्टॉक बना रॉकेट कल कंपनी ने की थी बड़ी खरीदारी

बीते एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में क्या दिखा बदलाव?

18 अक्टूबर 2021 को कंपनी के शेयर का भाव 15.95 रुपये था, तब से अबतक कंपनी के शेयर का भाव 547.34 प्रतिशत तक बढ़ गया है। वहीं, इस साल की शुरुआत में 3 जनवरी को कंपनी एक शेयर की कीमत 48.30 रुपये थी। तब से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 113.77 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 6 महीने पहले कंपनी के शेयरों पर दांव लगाने वाले निवेशकों को अबतक 251.79 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। बीते एक महीने में भी कंपनी के शेयरों के भाव में 11.08 प्रतिशत की उछाल देखी गई है।

मनु मिश्रा 2
See also  इस शेयर में ₹35000 लगाने वाले बन गए करोड़पति ₹3.40 के शेयर ने दिया 32955 फीसद का रिटर्न
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights