Breaking News

नगर निगम कर्मचारी संघ की हड़ताल स्थगित:महापौर के आश्वासन के बाद टली हड़ताल; मांगों का जल्द होगा निराकरण

नगर निगम के तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कल से नगर निगम में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की घोषणा की थी। कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों की घोषणा को देखते हुए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने पहल की और अपर आयुक्त महेश कुमार कोरी, स्थापना प्रभारी इन्द्र कुमार वर्मा को कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कराकर संघों के सभी मॉंगों पर तत्काल विचार करने और निर्णय लेने के निर्देश दिये।

जिस पर निगम प्रशासन के अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन दिया कि समय के अनुसार तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की मॉंग को पूरा किया जायेगा। इस पर संघ के पदाधिकारियों ने आगामी तिथि तक हड़ताल को स्थगित रखने का फैसला लिया।

See also  पुलिस एएसआई और अधिवक्ता आपस में टकराए:अधिवक्ता का आरोप एएसआई ने जानबूझकर मारी बाइक से टक्कर, प्रेग्नेंट पत्नी के साथ की अभद्रता

इन मांगो के लिए अड़े संघ के पदाधिकारी

इस संबंध में संघ के पदाधिकारी राम दुबे और योगेन्द्र दुबे ने बताया कि आयुक्त आशीष वशिष्ट के द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा हैं। जिससे अधिकारियों सहित कर्मचारियों में भारी रोष है। समस्त 400 विनियमित कर्मचारियों का रेगुलाइजेशन, 29 कर्मचारियों का विनियमितिकरण अभी तक लंबित है। जिसमे से कुछ कर्मचारियों का रिटायरमेंट अगले माह ही है।

पंचायत सचिवों के संविलियन के बाद रेगुलाइजेशन की मॉंग, कम्प्यूटर ऑपरेटरों का 5 माह का वेतन रूका हुआ है, कम्प्यूअर ऑपरेटर जो नगर निगम में कार्यरत हैं उन्हें संविदा में रखे जाने, पार्षदगणों द्वारा कर्मचारियों असंसदीय भाषा का प्रयोग किया जना वर्जित हो। ठेका प्रथा की समाप्ति की जावे।

See also  48घंटे तक पत्थरों के बीच फंसा रहा बैल:हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया रेस्क्यू, पैर में होने लगने से अस्पताल ले गए

ठेकेदार द्वारा ठेके के कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। आउटसोर्स कर्मचारियों का पी.एफ. नियमित जमा क्यों नहीं किया जा रहा है वरिष्ठता का ध्यान रखते हुए ओर जो जिस पद पर है। उसी पद का कार्य लिया जावे।

नगर निगम के विभिन्न विभागों में वर्षो से कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। उनका स्थानांतरण किया जावे। लाईटिंग का सम्पूर्ण कार्य स्मार्ट सिटी द्वारा अभी तक किया जा रहा था। करोड़ों के घपले के बाद अब नगर निगम को सौंप दिया गया है। जिसे पुनः स्मार्ट सिटी को लौटाया जाये और स्मार्ट सिटी का कोई भी कार्य नगर निगम द्वारा नहीं कराया जावे।

मनु मिश्रा 2
See also  जबलपुर में देर रात देवी के दर्शन करने निकला परिवार, चोर ताला तोड़कर जेवर, नकदी ले गए
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights