Breaking News

शहडोल जिले के अमरई थाने मे आग लगाने वाली युवती ने तोड़ा दम:पटवारी से प्रेम प्रसंग पर हुआ था विवाद, खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली थी युवती ने आग

शहडोल जिले के अमरई थाने में बीते 2 सितंबर को आग लगाने वाली युवती की आज जबलपुर में मौत हो गई। युवती का पटवारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में बीते 2 सालों से लगातार बातचीत भी हो रही थी, इस दौरान अचानक ही पटवारी ने जब युवती से बात करना बंद कर दिया तो पीड़िता अमराई थाने में पटवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। युवती की शिकायत पर भी जब किसी तरह से अमल नहीं किया गया तो थाना परिसर में ही युवती ने अपने आप को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। आज इलाज के दौरान युवती ने जबलपुर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

See also  थाना बेलखेड़ा अंतर्गत अवैध रूप से फार्चुनर कार में परिहन कर ले जायी जा रही 1750 पाव देशी शराब कीमती 1 लाख 13 हजार रूपये का तथा फार्चुनर कार कीमती 40 लाख रूपये की जप्त, फरार फार्चुनर कार चालक की तलाश

मृतिका के बड़े भाई ने बताया कि उसकी छोटी बहन पटवारी ब्रज बहादुर सिंह से शादी करना चाहती थी। पर जब उन्होंने मना कर दिया तो युवती को गुस्सा आ गया, उसने अमराई थाने में पटवारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। घटना वाले दिन पटवारी ने युवती को थाने बुलाया जहाँ किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया तो थाना परिसर में ही युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के बाद युवती को शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत नाजुक होने के चलते जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तकरीबन 70% जल जाने के चलते आज युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।

See also  सट्टे में हारी हुई रकम पर ब्याज लगाकर, हारी हुई रकम वापस न कर सकने पर डरा धमका कर चावला रेस्टोरेंट की रजिस्ट्री करवाने वाला सटोरिया मुरलीधर खत्री गिरफ्तार

पीड़ित युवती की मां ने बताया कि उसकी बेटी के साथ पटवारी ब्रज बहादुर सिंह बीते 2 सालों से मोबाइल में लगातार बात करता रहा है। दोनों की कई मुलाकात भी हुई है। घटना वाले दिन पटवारी ने युवती को फोन करके बुलाया था और उसे धमकी भी दी गई थी कि अगर वह शांत नही रही तो उसकी मां और भाई को जान का खतरा हो सकता है। पीड़िता की मौत की सूचना के बाद शहडोल थाना पुलिस भी जबलपुर पहुँची है।

more read 👉पुलिस एएसआई और अधिवक्ता आपस में टकराए:अधिवक्ता का आरोप एएसआई ने जानबूझकर मारी बाइक से टक्कर, प्रेग्नेंट पत्नी के साथ की अभद्रता

See also  थाना कुण्डम अंतर्गत दुकान में घुसकर मारपीट एवं तोड़फोड करने वाले लगभग 4 माह से फरार 2 आरोपी माढेाताल में जुआ खेलते हुये पकडे गये

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights