Breaking News

आरटीओ चेकिंग में शहर के नामी-गिरामी स्कूलों की बसों में मिली ढेरों खामियां

जबलपुर। परिवहन विभाग के अमले ने आज गुरुवार की सुबह आरटीओ रिंकू शर्मा एवं संभागीय परिवहन उड़नदस्ता प्रभारी राजेन्द्र साहू की मौजूदगी में विभिन्न स्कूलों की लगभग 40 बसों को चेक किया तथा खामी पाए जाने पर कुछ बसों पर कार्रवाई करते हुए इमरजेंसी गेट पर लगी सीट को अलग करवया तो कुछ को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

बताया जाता है कि आज सुबह 7 बजे से ही परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने आरटीओ की उपस्थिति में एमएम इंटरनेशन स्कूल, लिटिल वर्ल्ड, ज्ञानगंगा कालेज(तिलवारा),ब्रिटिश फोर्ट स्कूल एवं गढ़ा संजीवनी नगर स्थित रायल स्कूल की स्कूल बसों को बारी बारी से चेक किया।

See also  आज का राशिफल दैनिक राशिफल मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन मे क्या खास किसकी चमके गी किस्मत ज़रूर पढ़ें

चेकिंग के दौरान बसों में कई तरह की खामियां पाई गई। किसी में चिकित्सा किट मौजूद नहीं थी तो किसी बस में खिड़कियों पर ग्रिल नदारद रही। कुछ बसों में फायद सिस्टम भी एक्टिव नहीं पाए गए। हद तो तब हो गई जब कुछ स्कूल बसों के इमजेंसी दरवाजे को बंद कर वहां पर अलग से सीट फिट करदी गई थी। ऐसी बसों को खड़ा करवाकर तुरंत अतिरिक्त सीट को अलग करवाया गया और इमरजेंसी गेट खुलवाया गया।

आरटीओ जबलपुर रिंकू शर्मा ने बताया कि आज सुबह से स्कूल बसों को चेक किया गया जिनमें कई बसों में खामियां पाई गई। कुछ बसों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है, लेकिन जिन बसों के इमरजेंसी दरवाजे पर सीट लगी हुई थी। उसे मौके पर अलग करवा दिया गया है।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार में 156 बॉटल अंग्रेजी शराब कीमती 1 लाख 25 हजार रूपये की अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही स्विफ्ट कार सहित जप्त
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights