Breaking News

थाना बेलखेडा अंतर्गत मोटर सायकिल चोरी के संदेह पर की थी मारपीट, मारपीट में आयी चोटों से 25 वर्षिय युवक की मृत्यु, दोनो आरोपी 24 घंटे के अंदर पुलिस गिरफ्त में

अधिवक्ता स्व. अनुराग साहू के मर्ग एवं मान्नीय उच्च न्यायालय केा प्रेषित शिकायत की जांच पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज, 2 अधिवक्ता एवं 1 मुंशी गिरफ्तार

थाना बेलखेडा अंतर्गत मोटर सायकिल चोरी के संदेह पर की थी मारपीट, मारपीट में आयी चोटों से 25 वर्षिय युवक की मृत्यु, दोनो आरोपी 24 घंटे के अंदर पुलिस गिरफ्त में

मारपीट में आयी चोटों से 25 वर्षिय युवक की मृत्यु

थाना बेलखेड़ा में दिनांक 17-10-22 को ग्राम मनकेड़ी यज्ञशाला तलाब मैदान मे एक व्यक्ति के मृत पडे होने की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी बेलखेडा श्री विजय अम्भोरे केा अखिलेश गोंड़ उम्र 30 वर्ष निवासी लल्ला मोहल्ला मनकेड़ी ने बताया

कि उसके चाचा का लड़का राकेश गोंड़ उम्र 25 वर्ष निवासी लल्ला मोहल्ला मनकेड़ी को  16-10-22 को गांव के सतेन्द्र पटैल और शिवकुमार गोंड़ शाम लगभग 4 बजे राकेश को घर से बुलाकर ले गये थे जो घर वापस नहीं आया था, सुवह लगभग 6 बजे गांव के नीलेश पटैल ने घर आकर बताया कि राकेश हमारे घर के पीछे यज्ञशाला तालाब मैदान मे मृत पड़ा हुआ है, उसने नीलेश पटैल के साथ जाकर देखा तो यज्ञशाल तालाब मैदान में राकेश गोड का शव पड़ा था, राकेश के शरीर में चोट के निशान हैं।

घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर डॉग स्क्वॉड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, एस.डी.ओ.पी. पाटन सुश्री सारिका पाण्डे एवं एफएसएल डाक्टर नीता जैन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल मौके पर पहुंचे।
मृतक राकेश गौड के शरीर पर डण्डे, बेल्ट से मारपीट की चोटे थी, पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि राकेश गौड को दिनॉक 16-10-22 की शाम को घर से शिवकुमार गौड़ एवं सतेन्द्र लोधी निवासी मनकेडी के शिवकुमार की चोरी गयी मोटर सायकिल की चोरी के शक में घर से मारपीट करते हुये ले गये थे, उसके बाद राकेश घर नहीं आया था।

See also  अजमेर के हिस्ट्रीशीटर का विवादित बयान:नूपुर शर्मा को मारने वाले को घर देने का ऑफर, केस दर्ज होते ही फरार हो गया By manu Mishra 6July 2022 हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती का विवादित बयान सामने आया है। इसमें खुलेआम नूपुर शर्मा को मारने की धमकी दे रहा है। मारने वाले को इनाम के तौर पर घर देने का भी ऐलान किया है। सलमान ने यह भी कहा- यह मुल्क पहले जैसा नहीं रहा। 4 जुलाई को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामला अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र का है। बयान सामने आने के बाद पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई। सलमान चिश्ती की तलाश की जा रही है। वह फरार है। पूरे मामले पर अजमेर ASP विकास सागवान ने कहा- बयान जानकारी में आया है। नशे की हालत में यह वीडियो बनाया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घर पर ही बनाया वीडियो सलमान अजमेर के मुस्लिम मोची मोहल्ले का रहने वाला है। घर पर ही वीडियो बनाया है। बयान का वीडियो खुद खादिम सलमान चिश्ती ने शूटकर वायरल किया। करीब दो मिनट 50 सेकेंड के इस वीडियो में सलमान ने खुलेआम नूपुर शर्मा को धमकी दी है। 13 मुकदमे पहले से दर्ज थे सलमान पर दो हत्या, दो हत्या के प्रयास सहित कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 12 मामले में बरी हो चुका है। 4 जुलाई को एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। एएसपी विकास सांगवान ने बताया कि सलमान की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये जांच पर धारा 302,34 भादवि एवं 3(2)5 एससीएसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं एस.डी.ओ.पी. पाटन सुश्री सारिका पाण्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेलखेडा श्री विजय अम्भोरे के नेतृत्व मे टीम गठित कर लगायी गयी।

गठित टीम द्वारा पतसाजी करते हुये संदेही शिवकुमार गौड उम्र 36 वर्ष निवासी लल्ला मोहल्ला मनकेडी एवं सतेन्द्र लोधी उम्र 36 वर्ष निवासी यज्ञ शाला मोहल्ला मनकेडी को जो कि गॉव के खेत में बने एक मकान मे छिपे थे को पकडा एवं दोनेा को थाने लाकर सघन पूछताछ की जिस पर पाया गया कि दिनॉक 15/16 अक्टूबर 2022 की दरम्यिानी रात में शिवकुमार गौड के घर के सामने से शिवकुमार की मोटर सायकिल चोरी हो गयी थी, शिवकुमार गौड एवं शिवकुमार के दोस्त सत्येन्द्र लोधी को शक था कि गॉव के राकेश गौड, राजाराम गौड, सोनू गौड एवं राजेश गौड ने मोटर सायकिल चोरी की है। दिनॉक 16-10-22 को दोपहर 12 बजे शिवकुमार गौड एवं सत्येन्द्र लोधी अपने साथ राकेश गौड, राजाराम गौड, सोनू गौड को बुलाकर ग्राम जमखार के वेयर हाउस के पास ले गये थे, राजेश गौड गॉव से बाहर था इसलिये राजेश नहीं मिला था। शिवकुमार गौड एवं सत्येन्द्र लोधी ने तीनो से मोटर सायकिल के सम्बंध में पूछताछ करते हुये तीनों के साथ मारपीट किये एवं तीनों को छोड दिये थें । शाम लगभग 4 बजे पुनः राकेश गौड एवं राजाराम गौड को घर से सत्येन्द्र लोधी के घर ले कर पहुंचे सत्येन्द्र लोधी के घर के बराम्दे में दोनो के साथ शिवकुमार गौड एवं सत्येन्द्र लोधी ने डण्डे, बैल्ट एवं सायकिल के टायर से मारपीट की तथा अंधेरा होने के बाद यज्ञशाला के पीछे तालाब मैदान मे ले जाते समय राकेश गिर गया, तो राजा राम को धमकाते हुये दोनेा ने कहा कि तू अपने घर चले जा तो राजाराम अपने घर चला गया। राकेश को वहीं गिरा पडा हुआ छोडकर शिवकुमार गौड एवं सत्येन्द्र लोधी अपने अपने घर चले गये थे।

See also  पहले ही दिन 13 से ज्यादा उड़ानें रद्द, मुश्किल से एयरपोर्ट पहुंचने के बाद यात्रियों को चल रहा पता

दोनो आरोपियेां की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा, बेल्ट एवं साइकिल का टायर को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*उल्लेखनीय भूमिका* – दोनेा आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बेलखेडा श्री विजय अम्भोरे के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेन्द्र बागरी, रविन्द्र डुडवा, सहायक उप निरीक्षक बी.पी. तिवारी, आरक्षक संदीपक, सुनील एवं कैलाश की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights