Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त 02 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 5 किलो 270 ग्राम गांजा एवं 2 मोबाइल तथा मोटर सायकिल जप्त

मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त 02 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 5 किलो 270 ग्राम गांजा एवं 2 मोबाइल तथा मोटर सायकिल जप्त

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगी श्री रितेश पाण्डे के नेतृत्व गठित टीम द्वारा 5 किलो 270 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रुपए के साथ 2 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है।

थाना बरगी में आज दिनंाक 18-10-2022 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि संतराम चौधरी एवं सुखचैन नाम के व्यक्ति मोटर सायकल क्रमाक एमपी 22 एमएल 2763 से घंसौर तरफ से बरगी नगर की ओर काफी मात्रा में गांजा रखे हुये बेचने के लिये लेकर आ रहे हैं, यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडे जायेगे। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से ग्राम गांगदा मोड़ बरगी में दबिश दी गयी मुखबिर के बतायेनुसार मोटर सायकल क्रमांक एमपी 22 एम एल 2763 में 2 व्यक्ति आते दिखे, मोटर सायकिल चालक केा रोकने का प्रयास किया जो मोटर सायकल लेकर भागने लगा, दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर मोटर सायकल चालक ने अपना नाम संतराम चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी बिनयकी थाना घंसौर जिला सिवनी एवं मोटर सायकल में पीछे बैठने वाले व्यक्ति ने अपना नाम सुखचैन चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी कालादेही थाना बरगी वर्तमान पता ग्राम बिनयकी थाना घंसौर जिला सिवनी बताया दोनों केा सूचना से अवगत कराते हुये तलाशीे लेेने पर मोटर सायकल में दोनों के बीच रखी सफेद रंग की बोरी के अंदर 2 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गंाजा रखा मिला, तौल करने पर 5 किलो 270 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये का होना पाया गया। उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर भाई निवासी मंडला से गांजा खरीदकर सुखचैन के घर ग्राम कालादेही बरगी ले जाना बताये, आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 270 मादक पदार्थ गांजा , घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं 2 मोबाइल जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही।

See also  पत्नि एवं साले की आये दिन की प्रताड़ना से तंग आकर की थी आत्महत्या, प्रताड़ित करने वाले पत्नि एवं साला गिरफ्तार By manu Mishra 10 july 2022

Must read 👉थाना बेलखेडा अंतर्गत मोटर सायकिल चोरी के संदेह पर की थी मारपीट, मारपीट में आयी चोटों से 25 वर्षिय युवक की मृत्यु, दोनो आरोपी 24 घंटे के अंदर पुलिस गिरफ्त में

*उल्लेखनीय भूमिका-* 2 आरोपियों को रंगे हाथ गांजे के साथ पकड़ने में थाना प्रभारी बरगी श्री रितेश पाण्डे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रवि सिंह परिहार, आरक्षक अनुज बघेल,रवि शर्मा, विपुल कुमार, विशाल की सराहनीय भूमिका रही।

Must read 👉सब इंस्पेक्टर 9 हजार की घूस लेते पकड़ाया:जबलपुर में केस निपटाने के लिए मांगे 10 हजार रुपए, ठेकेदार ने की लोकायुक्त में शिकायत

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights