Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

दिवाली से पहले फिर एक्टिव हुई ‘पर्दा गैंग’, अलर्ट रहें:325 बसें दौड़ रही भोपाल में, जेबकट-चाकूबाजी की घटनाएं भी बढ़ी

यदि आप दिवाली की खरीदारी करने सिटी बसों में बैठकर बाजारों में जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं…। राजधानी भोपाल में ‘पर्दा गैंग’ फिर से एक्टिव हो गई है। कुछ सिटी बसों में ‘पर्दा गैंग’ और जेबकट गैंग की मौजूदगी सामने आई है। बसों में लगे CCTV कैमरों में खुलासा होने के बाद पुलिस और BCLL के अधिकारी-कर्मचारी चेकिंग करने मैदान में उतर गए हैं। यह चेकिंग त्योहार और उसके बाद भी चलती रहेगी।

लॉज के कमरे में मिली व्यापारी की लाश:जबलपुर में नरसिंहपुर के किराना व्यापारी ने चाकू से नस काटकर की आत्महत्या

शहर में पिछले एक महीने के भीतर बसों में चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं। सितंबर में ही पुलिसकर्मी और नर्स को पर्दा गैंग शिकार बना चुकी है। यह गैंग 10 से 12 सेकंड में ही पर्स या बैग से रुपए और सामान उड़ा देती है। सीसीटीवी कैमरों में गैंग के वीडियो भी सामने आ चुके हैं। इसके बाद महापौर मालती राय ने पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को लेटर भी लिखा था। ताकि, बसों में नियमित चेकिंग हो सके।

See also  यू-ट्यूब पर हॉरर फिल्म देखकर मां की हत्या की:बोला- दिमाग सुन्न हो गया था

जेबकतरों ने हमला किया तो मैदान में उतरी पुलिस
महापौर के लेटर लिखने के करीब 15 दिन बीतने के बाद भी चेकिंग शुरू नहीं हुई। ऐसे में पर्दा और जेब कट गैंग फिर से एक्टिव हो गई। तीन दिन पहले ही हलालपुरा बस स्टैंड पर खड़ी सिटी बस में जेब कटी का विरोध करने पर दो जेबकतरों ने एक यात्री पर छुरे से हमला कर दिया था। इससे यात्री लहूलुहान हो गया। ये मामले सामने आने के बाद पुलिस चेकिंग करने के लिए उतर गई। मंगलवार को ही कई बसों में चेकिंग की गई। यह चेकिंग लगातार चलेगी।

हर दूसरे-तीसरे दिन हो रही वारदात
भोपाल में 325 सिटी बसें दौड़ती हैं, जिनमें रोज एवरेज सवा लाख यात्री सफर करते हैं। सितंबर में सामने आई 2 वारदात ने ‘पर्दा गैंग’ का खुलासा किया है। ये वो वारदात हैं, जिन्हें लेकर शिकायतें हुई हैं, लेकिन ड्राइवर और कंडक्टरों की मानें तो हर दूसरे-तीसरे दिन पर्स-बैग से रुपए या अन्य सामान चोरी हो रहा है। शिकायत न होने पर आगे कार्रवाई नहीं कर पाते।

मनु मिश्रा 2
See also  भोपाल में दिवाली पर पानी-बिजली की सप्लाई पर ब्रेक नहीं:ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights