Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

ग्वालियर पुलिस ने स्मैक बेचने आये दो तस्कर की किया गिरफ्तार,तीन लाख की स्मैक जब्त

ग्वालियर पुलिस ने स्मैक बेचने आये दो तस्कर की किया गिरफ्तार,तीन लाख की स्मैक जब्त

ग्वालियर
नशामुक्ति अभियान के तहत सतर्क ग्वालियर पुलिस ने दो स्मैक (Smack) तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 ग्राम स्मैक जब्त की है। तस्कर ग्राहक की तलाश में मोटरसाइकिल से घूम रहे थे।  मुखबिर ने पुलिस को सूचना दो जिसके बाद एक्टिव हुई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार (Smack smuggler arrested) कर लिया। जब्त की गई स्मैक की कीमत 3 लाख रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार एसपी अमित सांघी (Gwalior SP Amit Sanghi) को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति मुरार थाना क्षेत्र के घासमंडी में कोई नशीला पदार्थ बेचने के लिए घूम रहे हैं।  सूचना मिलते ही एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया को एक्शन लेने के निर्देश दिए।

See also  श्री महाकाल लोक के लोकार्पण में समस्त आमजन आमंत्रित है: मुख्यमंत्री चौहान

एडिशनल एसपी दंडोतिया ने क्राइम ब्रांच (Gwalior Crime Branch Police) और मुरार थाने (Gwalior Police)  की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान घासमंडी भेजा। पुलिस टीम को परशुराम मंदिर घासमंडी  रोड पर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे, पुलिस टीम को देखकर उन्होंने मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया गया।

पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर दोनों के पास से प्लास्टिक की थैली में स्मैक मिली। एक के पास से 15 ग्राम तथा दूसरे के पास से 12 ग्राम स्मैक जब्त  की गई। पुलिस ने स्मैक तस्करों के पास से कुल 27 ग्राम स्मैक जब्त की जिसकी अनुमानित कीमत 03 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। पकड़े गये दोनों तस्करों से स्मैक के संबंध में पूछताछ की जा रही है। दोनों तस्करों के खिलाफ मुरार थाने में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

See also  बच्चों को स्कूल बस तक छोड़ा, फिर पत्नी की हत्या:भोपाल में पति ने हाथ-पैर बांधकर गला रेता, पुलिस से कहा-प्रेमी ने मार डाला
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights