Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कलेक्टर ने प्रिंसिपल को हटाया, 5 टीचरों की वेतनवृद्धि रोकी:जबलपुर में गणित का सवाल हल नहीं कर पाए छात्र

जबलपुर कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी बुधवार को कुंडम तहसील के फीफरी गांव में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला पहुंचे। उन्होंने यहां छात्रों से बात की। यही नहीं, कलेक्टर बोर्ड पर लिखकर सवाल हल करने के लिए छात्रों को दिए। हालांकि छात्र इसका जवाब नहीं दे पाए। इस पर कलेक्टर ने प्राचार्य को तुरंत ही हटा दिया, जबकि तीन टीचर्स की वेतन वृद्धि रोक दी। स्कूल में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्ति का नोटिस भी दे दिए।

धनतेरस पर मिलेंगे आशियानें:PM आवास योजना में बनाए गए 15 हजार से अधिक मकानों में कराया जाएगा गृह प्रवेश

कलेक्टर इलैयाराजा टी कुंडम हाई स्कूल तिलसानी और फीफरी पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ब्लैक बोर्ड पर गणित के सवाल लिखे, जिन्हें छात्र हल नहीं कर पाए। कलेक्टर ने स्कूल की मूलभूत सुविधाओं के साथ शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर नाराजगी दिखाई। तिलसानी स्कूल में पदस्थ दो शिक्षिकाओं वह एक टीचर को नोटिस जारी करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए, जबकि प्रभारी प्राचार्य का प्रभार लेने समेत कम्प्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्ति के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिएकपड़े की दुकान में लगी आग:जबलपुर में करमचंद चौक पर हादसा, लाखों का सामान खाक

See also  पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा महामहिम उपराष्ट्रपति महोदय के जबलपुर आगमन को दृष्टिगत रखते हुये सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/एवं भीडभाड वाले स्थानों की करायी जा रही है चैकिंग

स्कूल में क्लास अव्यवस्थित, छात्र की उपस्थिति कम मिलने, बाथरूम गंदा होने, विद्यालय परिसर में गंदगी और बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर भागवती कुंजाम माध्यमिक शिक्षक व रंजना प्रजापति माध्यमिक शिक्षक को एक दिन का वेतन राजसात करने का आदेश डीईओ को दिया। साथ ही, संस्था में प्रभारी प्राचार्य अर्चना यादव उच्च माध्यमिक शिक्षक को नोटिस जारी किया गया। प्रभारी प्राचार्य रीता चौबे को वहां से उच्च माध्यमिक शिक्षक को प्रभारी प्राचार्य का दायित्व सौंपे जाने का आदेश जारी किया गया। भारत सिंह तेकाम भृत्य को दायित्वों का निर्वहन में लापरवाही बरतने पर दो वेतनवृद्धि रोकने का आदेश जारी किया गया।

See also  कांग्रेस लुंज-पुंज कोई दम नही:सीएम ने जबलपुर में दिग्गी राजा को याद कर सायराना अंदाज में बोले गाड़ी खाय हिचकोले, हड्डा पसरा सारे डोले... By manu Mishra 3 july 2022

शासकीय हाईस्कूल तिलसानी में पदस्थ कमल सिंह मरकाम उच्च श्रेणी शिक्षक के शाला में हस्ताक्षर करने के बाद गायब होने पर नोटिस जारी किया गया। राहुल द्विवेदी आउटसोर्स डाटा ऑपरेटर शासकीय हाई स्कूल तिलसानी कुण्डम द्वारा सेवा समाप्ति करने के लिए पत्र लिखा गया। शासकीय प्राथमिक शाला फीफरी में पदस्थ कल्पना सिंह प्राथमिक शिक्षक के बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर वेतन कटौती करने आदेश जारी किए गए।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights