Breaking News

जबलपुर के ठक्कर पोलिंग बूथ पर पुलिस ने की युवक की पिटाई, बाइक से पोलिंग बूथ में घुसने का प्रयास कर रहा था By manu Mishra 6July 2022

नगरीय निकाय चुनाव वोटिंग:जबलपुर के ठक्कर पोलिंग बूथ पर पुलिस ने की युवक की पिटाई, बाइक से पोलिंग बूथ में घुसने का प्रयास कर रहा था

By manu Mishra 6July 2022


नगरीय निकाय चुनाव वोटिंग:जबलपुर के ठक्कर पोलिंग बूथ पर पुलिस ने की युवक की पिटाई, बाइक से पोलिंग बूथ में घुसने का प्रयास कर रहा था By manu Mishra 6July 2022Jabalpur MP नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शुरू हो गया हैं। इस दौरान जिले के पांच नगरीय निकायों में वोट डाले जा रहे हैं। प्रथम चरण में करीब साढे दस लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी इलैयाराजा टी के मुताबिक नगरीय निकाय चुनाव का मतदान ईवीएम से कराया जा रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो


Jabalpur MP नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शुरू हो गया हैं। इस दौरान जिले के पांच नगरीय निकायों में वोट डाले जा रहे हैं। प्रथम चरण में करीब साढे दस लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी इलैयाराजा टी के मुताबिक नगरीय निकाय चुनाव का मतदान ईवीएम से कराया जा रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। जो शाम 5 बजे तक चलती रहेगी।

पुलिस और युवक में झड़प

जबलपुर के ठक्कर ग्राम वार्ड स्थित करिया पाथर पोलिंग बूथ में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर जबरन जाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस के रोकने पर वह विवाद करने लगा। समझाइश देने पर भी जब बाइक सवार युवक नहीं माना। तब पुलिस ने उसे वहां से भगा दिया, इस दौरान विवाद की स्थिति बनने पर पुलिसकर्मियों ने यवक को थप्पड़ भी मारा। जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल में सवार युवक मतदान केंद्र के 100 मीटर दायरे के अंदर आ गया था। पुलिस अब युवक का नाम पता जानने की कोशिश की जा रहा है इसके साथ ही पीठासीन अधिकारी को भी इस घटनाक्रम को लेकर सूचना दी गई है। सीएसपी अखिलेश गौर ने कहा, “मतदान बूथ के 100 मीटर के दायरे में युवक मोटरसाइकिल लेकर आ गया था। बार-बार उसे समझाईश देने की कोशिश की गई, आखिरकार जब वह नहीं माना तो उसे वहां से जबरन भगाया गया।” अखिलेश गौर…. सीएसपी

See also  तीन तलाक का मसला गंभीर, सुनवाई होनी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X

तहसीलदार के साथ धक्का-मुक्की

खालसा स्कूल रांझी स्थित मतदान केंद्र पर तहसीलदार रांझी श्याम नन्दन चंदेले के साथ धक्का-मुक्की करने तथा शासकीय कार्य में बाधा डालने पर मनीष जैन के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई गयी । खुद तहसीलदार ने एफआईआर दर्ज करवाई।

कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता लाइन में खड़े नजर आये। नगर निगम जबलपुर के वार्ड क्रमांक 14 के मतदान केंद्र क्रमांक 232 में 90 वर्षीय विकलांग श्री बालकृष्ण ने मतदान किया। जबलपुर के शीतलामाई वार्ड में खुले आम नियमों की धज्जियां उड़ती दिखी। कुछ भाजपा नेता अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पोलिंग बूथ के बाहर प्रचार करने लगे। जबकि आज मतदान है और आचार संहिता लागू हो चुकि है। गौर करने वाली बात है कि पुलिस वहीं खड़ी थी। पुलिस ने कहा हम बाहर से आए है इसलिए हमकों जानकारी नहीं है। योगेंद्र सिंह राजपूत अपनी पत्नी भाजपा पार्षद प्रत्याशी गौरी गंगा राजपूत के लिए शीतलामाई के बूथ के गेट में ही इशारा कर मतदाताओं से वोट करने की अपील कर रहे थे।

See also  किकेट का सट्टा खिलवाने वाले 2 शातिर सटोरिये राहुल चन्ना एवं संदीप जैन पुलिस गिरफ्त में By manu Mishra 21July 2022

नगरीय निकाय महिला पुरुष कुल

बरेला 72.9 76.6 74.8

भेड़ाघाट 81 85.6 83.3

सिहोरा 76.5 81.2 78.9

​​​​​

3 बजे तक का मतदान प्रतिशत

नगरीय निकाय महिला पुरुष कुल

बरेला 68.4 69.2 68.8

पनागर 70.7 71.8 71.2

भेड़ाघाट 82 78.9 80.4

सिहोरा 63.4 65.9 64.7

1 बजे तक का मतदान प्रतिशत

नगरीय निकाय महिला पुरुष कुल

बरेला 55.2 60.1 57.7

भेड़ाघाट 71.7 71.3 71.5

पनागर 57.2 57.4 57.3

सिहोरा 49.1 53.3 51.2

11 बजे तक का मतदान प्रतिशत

नगरीय निकाय महिला पुरुष कुल

बरेला 40.5 44.1 42.3

भेड़ाघाट 54.3 56.6 55.4

पनागर 35.8 39.5 37.7

सिहोरा 30.9 35.6 33.3

लंदन से मध्यप्रदेश

मतदान हर व्यक्ति के लिए कितना जरूरी होता है यह बताया है जबलपुर निवासी 25 वर्षीय युवती स्मृति निरालिया ने। स्मृति सिर्फ वोट डालने के लिए ही लंदन से जबलपुर आई। स्मृति जबलपुर में तीन पत्ती के पास रहती हैं और आज उन्होंने अपने परिवार के साथ सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड पर मतदान किया। स्मृति ईस्ट लंदन में ऑडिटर के पद पर काम करती हैं। वह कल रात ही भारत वोट डालने आई।

See also  भारत मूल के इस गेंदबाज ने ली टी20 वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक


पहले चरण में नगर निगम जबलपुर, नगर पालिका सीहोरा व पनागर, नगर परिषद बरेला व भेड़ाघाट में मतदान चल रहा है प्रथम चरण के लिए 1,293 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान 1 महापौर सहित 142 पार्षदों का चुनाव होगा। महापौर के अला


वा अन्य निकायों में पार्षदों में से नेताओं के अध्यक्ष का चुनाव भी कराया जाएगा।

जबलपुर में मतदान

नगर निगम जबलपुर में कुल मतदान केंद्र 1,187 इसी तरह सिहोरा में 42 पनागर में 32 भेड़ाघाट में 15 और बरेला में 17 मतदान केंद्र बनाए गए। इन मतदान केंद्रों में 152 पार्षद प्रत्याशी एक महापौर प्रत्याशी का भाग्य का फैसला होगा। जबलपुर नगर निगम में 79 पार्षदों और एक महापौर के लिए वोट डाले गए।

नगर निगम जबलपुर के 9,75के 

 ,495 मतदाता आज अपने मत का प्रयोग करेंगे। जबकि सिहोरा के 33,880 पनागर के 1,923 बरेला के 11,167 भेड़ाघाट के 4187 मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग कि या।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights