Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

फ्लॉप लाल सिंह चड्ढा सुपर फ्लॉप होने से आमिर सदमे में:फिल्म ने 4 दिन में 38 करोड़ कमाए; डिस्ट्रीब्यूटर्स को भारी नुकसान, फिल्ममेकर्स से मुआवजा मांगा By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 15, agust 22

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

फ्लॉप लाल सिंह चड्ढा सुपर फ्लॉप होने से आमिर सदमे में:फिल्म ने 4 दिन में 38 करोड़ कमाए; डिस्ट्रीब्यूटर्स को भारी नुकसान, फिल्ममेकर्स से मुआवजा मांगा

By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 15, agust 22 

    फ्लॉप लाल सिंह चड्ढा सुपर फ्लॉप होने से आमिर सदमे में:फिल्म ने 4 दिन में 38 करोड़ कमाए; डिस्ट्रीब्यूटर्स को भारी नुकसान, फिल्ममेकर्स से मुआवजा मांगा By manu Mishra shramveerbharat


    आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने से सदमे में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर्स को इस फिल्म के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा है और उन्होंने मेकर्स से मुआवजे की मांग की है। आमिर खुद इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। खबर है कि उन्होंने इस फिल्म के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी ली है। हालांकि इसे लेकर उन्होंने आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव के दोस्त ने बताया कि आमिर ने लाल सिंह चड्ढा के लिए बहुत मेहनत की थी। आमिर की कोशिश थी कि वह फॉरेस्ट गंप के बेस्ट वर्जन को ऑडियंस के सामने लाएं, लेकिन रिलीज के बाद लोगों के रिएक्शन ने आमिर पर बुरा असर डाला है। इससे वह सदमे में चले गए हैं।

    See also  Mp news Jabalpur crime todey गुमशुदा का संदिग्ध परिस्थितियों में कुए के पानी में शव मिला By manu Mishra shramveerbharat news 8,8,2022

    मेकर्स डिस्ट्रीब्यूटर्स को मुआवजा देने की तैयारी में

    लाल सिंह चड्ढा को बिजनेस में हुए नुकसान के बाद फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स ने मुआवजा मांगा है। उनका कहना है कि इस फिल्म से हमें फाइनेंशियली बहुत नुकसान हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स डिस्ट्रीब्यूटर्स के नुकसान की भरपाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

    चार दिन में 38 करोड़ कमाए

    लाल सिंह चड्ढा इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी, लेकिन आमिर और करीना के पुराने बयानों के कारण सोशल मीडिया पर इसके बायकॉट का अभियान चला, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। 180 करोड़ के बजट में बनी फिल्म फर्स्ट वीकेंड में सिर्फ 38.21 करोड़ रुपए ही कमा पाई है, जबकि आमिर की पिछली फिल्में इससे ज्यादा की कमाई फर्स्ट डे पर ही कर चुकी हैं।

    See also  राजू श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार:आज हटाया जा सकता है वेंटिलेटर, डॉक्टर बोले- ब्रेन रिस्पॉन्स करने में अभी समय लगेगा By manu Mishra shramveer Bharat news 14,8,2022

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘लाल सिंह चड्‌ढा’ ने चौथे दिन यानी फर्स्ट संडे (रविवार) को 10.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इससे पहले फिल्म ने तीसरे दिन (शनिवार) 8.75 करोड़, दूसरे दिन (शुक्रवार) 7.26 करोड़ और पहले दिन (गुरुवार) 11.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। लॉन्ग वीकेंड अब खत्म हो गया है और आगे कलेक्शन बढ़ने के चांस न के बराबर हैं।

    लाल सिंह चड्ढा में खराब पंजाबी बोलने के लिए भी आमिर खान को ट्रोल किया जा रहा है।

    सेना का अपमान करने के आरोप में हुई शिकायत दर्ज

    लाल सिंह चड्ढा फिल्म को लेकर दिल्ली के वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा से आमिर खान, पैरामाउंट पिक्चर्स और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वकील का आरोप है कि आमिर ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा से भारतीय सेना का अपमान और हिंदू समाज की भावनाएं आहत की हैं।

    See also  'द केरल स्टोरी' को लेकर FIR तक पहुंची बात

    वकील ने अपनी शिकायत में कहा है कि फिल्म में आपत्तिजनक सीन हैं। ऐसे में आमिर खान, पैरामाउंट पिक्चर्स और फिल्म डायरेक्टर अद्वैत चंदन के खिलाफ IPC की धारा 153, 153 ए, 298 और 505 के तहत FIR दर्ज किया जाए।


    Facebook
    Twitter
    LinkedIn

    Related Posts

    [the_ad id='4119']
    Verified by MonsterInsights