Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

राजू श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार:आज हटाया जा सकता है वेंटिलेटर, डॉक्टर बोले- ब्रेन रिस्पॉन्स करने में अभी समय लगेगा By manu Mishra shramveer Bharat news 14,8,2022

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

राजू श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार:आज हटाया जा सकता है वेंटिलेटर, डॉक्टर बोले- ब्रेन रिस्पॉन्स करने में अभी समय लगेगा

By manu Mishra shramveer Bharat news 14,8,2022

राजू श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार:आज हटाया जा सकता है वेंटिलेटर, डॉक्टर बोले- ब्रेन रिस्पॉन्स करने में अभी समय लगेगा By manu Mishra shramveer Bharat news 14,8,2022



हार्ट अटैक के बाद कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इस समय AIIMS दिल्ली में आईसीयू में भर्ती हैं। 5वें दिन शनिवार को राहत की खबर यह है कि आज उनका वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया जा सकता है। राजू के भाई सीपी श्रीवास्तव ने    यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, “रिकवरी अब तेजी से हो रही है। सभी ऑर्गन अब प्रॉपर काम कर रहे हैं। ऑक्सीजन अब सिर्फ 20% के आसपास दी जा रही है। ब्लड प्रेशर नॉर्मल हो चुका है। ब्रेन में अभी मूवमेंट नहीं है। न्यूरोलॉजिस्ट के मुताबिक, ब्रेन रिस्पॉन्स करने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है।”

बिग बी ने राजू के लिए भेजा संदेश

AIIMS डॉक्टर्स की सलाह पर अमिताभ बच्चन यानी बिग बी ने राजू श्रीवास्तव को खास ऑडियो संदेश भेजा था। राजू को करीब 1 घंटे तक ये रिकॉर्डिंग सुनाई गई। इसका असर भी देखने को मिला है। राजू के PRO के मुताबिक बॉडी में मूवमेंट बढ़ा है, लेकिन ब्रेन रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है। यही चिंता की बात है।

कंधे और पैर की उंगलियों में बढ़ा मूवमेंट

राजू श्रीवास्तव के भतीजे कौशल श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। आंख, पुतली, हाथ और कंधों में मूवमेंट देखने को मिला है। डॉक्टर्स की टीम भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है। ट्रीटमेंट को भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। ब्लड प्रेशर भी अब उनका ठीक है।

See also  Bigg Boss 16 के लिए गोरी नागौरी फाइनल

अमिताभ बोले- राजू अब उठ जाओ… हम सबको हंसना सिखाते रहो

राजू के परिवार के लोगों ने बताया, “बिग बी अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के फोन पर एक ऑडियो मैसेज भेजा है। वे जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वे कह रहे हैं- राजू उठो, बस बहुत हुआ, अभी बहुत काम करना है। अब उठ जाओ… हम सबको हंसना सिखाते रहा।”

हमेशा ही ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं

भतीजे कौशल ने बताया कि ये भी अफवाह फैलाई जा रही है कि ज्यादा एक्सरसाइज की वजह से उन्हें अटैक आया। ये ठीक नहीं है। वे हमेशा ही ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं। मुंबई और कानपुर में उनके घर में ट्रेडमिल है। वे जिम में हैवीवेट कभी नहीं उठाते थे। रोजाना ट्रेडमिल पर दौड़ना उनकी लाइफ का हिस्सा है।

11 डॉक्टर्स की टीम कर रही इलाज

राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त यानी बुधवार को ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है। एक्टर और कॉमेडियन ने वीडियो जारी कर कहा है कि राजू के इलाज में 11 डॉक्टर्स की टीम उनका ट्रीटमेंट कर रही है। एक्टर मुकेश खन्ना ने बयान जारी कर कहा कि उनके डॉक्टर्स ने बताया कि उनके कंधे में भी अब मूवमेंट शुरू हुआ है। पैरों में उंगलियां फेरने पर वो अपनी पैर की उंगली हिलाते हैं।

See also  जेल से भागने की कोशिश करे कैदी तो गोली मार दो: एडीजी

परिवार लगातार कर रहा है प्रार्थना

राजू श्रीवास्तव की हेल्थ में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। PMO और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हैं। परिवार लगातार उनके लिए पूजा-पाठ कर रहा है। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील परिवार की तरफ से की गई है।


Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights