Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पाकिस्तान में हिंदू लड़की का जबरन धर्मांतरण

पाकिस्तान के हैदराबाद शहर में दो महीने पहले जिस हिंदू लड़की का कथित रूप से दिनदहाड़े अपहरण कर जबरन इस्लाम में धर्मांतरण कराया गया था और एक मुस्लिम व्यक्ति से जिसकी शादी कराई गई थी, उसे गुरुवार को एक अदालत ने एक सुरक्षित घर में भेज दिया।

भारत कार्बन उत्सर्जन को कम करने में तेजी से आगे बढ़ रहा: पीएम मोदी

अदालत ने शुरू में लड़की को उसके माता-पिता के साथ जाने की अनुमति नहीं दी थी और उसके पति के वकील द्वारा पेश किए गए विवाह प्रमाण पत्र को स्वीकार कर लिया था, लेकिन अदालत के फैसले के बाद लड़की के रोने और अपनी मां से लिपटे होने के वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद न्यायाधीश ने आदेश दिया कि उसे सुरक्षित घर में भेज दिया जाए और वह अपने माता-पिता से मिल सकती है।

See also  ऑस्ट्रेलिया के ग्रामीण इलाके में गोलीबारी, दो पुलिस अधिकारियों समेत छह लोगों की मौत

चार लोगों ने कर लिया था अपहरण

अदालत ने आदेश दिया कि उसकी मेडिकल जांच भी कराई जानी चाहिए। अपनी बड़ी बहन के साथ एक कारखाने में काम करने वाली लड़की 12 अगस्त को अपने घर लौट रही थी तभी चार लोगों ने हैदराबाद के फतेह चौक से उसका कथित रूप से अपहरण कर लिया। लड़की के माता-पिता और उनके वकील के अनुसार लड़की का जबरन इस्लाम में धर्मांतरण किया गया और एक अपहर्ता से उसकी शादी करा दी गई।

खाद्य पदार्थों में मिलावट में यूपी-झारखंड सबसे आगे

पाकिस्तान हिंदू लड़की के धर्मांतरण का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें हिंदू लड़की का अपहरण कर उनका जबरन धर्मांतरण कराया गया था। धर्मांतरण से इनकार करने पर कई लड़ियों की हत्या भी हो चुकी है।

मनु मिश्रा 2
See also  नाइजीरिया की मस्जिद में फायरिंग, इमाम समेत 12 की मौत:चश्मदीद बोला- हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights