Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत पर तरजीह दी गई, लेकिन यह विकेटकीपर बल्लेबाज अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सका। इस मेगा इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जाना है, जो 10 नवंबर को होना है। सेमीफाइनल मैच से ठीक पहले आखिरी लीग मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में ऋषभ पंत को जगह दी थी। अब एक बार फिर बहस छिड़ गई है कि सेमीफाइनल में पंत या डीके में से किसे मौका मिलेगा। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इस पर अपना फैसला सुनाया है।

शास्त्री ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बाद कहा, 'दिनेश बहुत प्यारा टीम प्लेयर है। लेकिन जब बात इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की आती है, तो उनका बॉलिंग अटैक देखकर मुझे ऐसा लगता है कि आपकी टीम में बाएं हाथ का बल्लेबाज होना चाहिए, जो बाएं हाथ के बल्लेबाज की भूमिका के साथ-साथ मैच विनर का रोल भी निभाए।'

शास्त्री ने आगे कहा, 'वह इंग्लैंड के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन कर चुका है। हाल ही में उसने अपने दम पर इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जीत भी दिलाई थी। मैं पंत के साथ जाऊंगा, सिर्फ इसलिए नहीं कि वह पहले यहां खेल चुका है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि वह एक्स फैक्टर लेकर आता है। उसे सेमीफाइनल में प्लेइंग XI में शामिल किया जाना चाहिए।'

शास्त्री ने बताया क्यों एडिलेड में पंत को प्लेइंग XI में जगह मिलनी ही चाहिए। उन्होंने कहा, 'आप एडिलेड में खेलने जा रहे हैं। शॉर्ड बाउंड्री स्क्वॉयर एक और कारण है कि टीम में बाएं हाथ का बल्लेबाज होना ही चाहिए, जो इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा सके। अगर आपके पास ज्यादा दाएं हाथ के बल्लेबाज होते हैं तो विरोधी टीम के लिए गेंदबाजी करना आसान हो जाता है। आपको टीम में एक बाएं हाथ का बल्लेबाज चाहिए, जो खतरनाक हो सकता है और अगर आपने तीन-चार विकेट गंवा भी दिए तो वह आपको मैच में वापसी दिला सकता है।'

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत पर तरजीह दी गई, लेकिन यह विकेटकीपर बल्लेबाज अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सका। इस मेगा इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जाना है, जो 10 नवंबर को होना है। सेमीफाइनल मैच से ठीक पहले आखिरी लीग मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में ऋषभ पंत को जगह दी थी। अब एक बार फिर बहस छिड़ गई है कि सेमीफाइनल में पंत या डीके में से किसे मौका मिलेगा। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इस पर अपना फैसला सुनाया है।

See also  मार्नस लाबुशेन ने मचाया गदर, एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और शतक जमाकर दोहराया इतिहास
बच्ची को दुलारती हुई आलिया भट्ट की फोटो वायरल

शास्त्री ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बाद कहा, ‘दिनेश बहुत प्यारा टीम प्लेयर है। लेकिन जब बात इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की आती है, तो उनका बॉलिंग अटैक देखकर मुझे ऐसा लगता है कि आपकी टीम में बाएं हाथ का बल्लेबाज होना चाहिए, जो बाएं हाथ के बल्लेबाज की भूमिका के साथ-साथ मैच विनर का रोल भी निभाए।’

उस सड़क की कहानी, जिस पर गडकरी ने माफी मांगी:डेढ़ साल में पूरा होना था काम, 7 साल बाद भी अधूरा

शास्त्री ने आगे कहा, ‘वह इंग्लैंड के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन कर चुका है। हाल ही में उसने अपने दम पर इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जीत भी दिलाई थी। मैं पंत के साथ जाऊंगा, सिर्फ इसलिए नहीं कि वह पहले यहां खेल चुका है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि वह एक्स फैक्टर लेकर आता है। उसे सेमीफाइनल में प्लेइंग XI में शामिल किया जाना चाहिए।’

शास्त्री ने बताया क्यों एडिलेड में पंत को प्लेइंग XI में जगह मिलनी ही चाहिए। उन्होंने कहा, ‘आप एडिलेड में खेलने जा रहे हैं। शॉर्ड बाउंड्री स्क्वॉयर एक और कारण है कि टीम में बाएं हाथ का बल्लेबाज होना ही चाहिए, जो इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा सके। अगर आपके पास ज्यादा दाएं हाथ के बल्लेबाज होते हैं तो विरोधी टीम के लिए गेंदबाजी करना आसान हो जाता है। आपको टीम में एक बाएं हाथ का बल्लेबाज चाहिए, जो खतरनाक हो सकता है और अगर आपने तीन-चार विकेट गंवा भी दिए तो वह आपको मैच में वापसी दिला सकता है।’

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights