Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

मिट्टी खोदते ही धसकी खदान, मासूम बालिका की मौत:दीपावली के पहले घर में होनी थी छपाई; मिट्टी लेने पहुंचा था परिवार

मिट्टी खोदते ही धसकी खदान, मासूम बालिका की मौत:दीपावली के पहले घर में होनी थी छपाई; मिट्टी लेने पहुंचा था परिवार

बरगी थानांतर्गत ग्राम निगरी में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक 12 वर्षीय मासूम बालिका अपने परिवार के साथ मिट्टी लेने के लिए खदान गई हुई थी। वही मिट्टी निकालने के दौरान खदान अचानक धसक गई और 12 वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। दरअसल दीपावली के अवसर पर घर की पुताई के लिए खदान से मिट्टी निकालने एक परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। खदान धसने से एक बालिका की दबकर मौत हो गई।

शादी से पहले ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी

मासूम बालिका ने रास्ते में ही तोड़ा दम

परिजनों सहित आसपास के लोगों ने मिट्टी हटाकर 12 वर्षीय मासूम बालिका शिवानी चौधरी को बाहर निकाला और मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार दीपावली पर घर की छपाई के लिए गांव के लोग छोटी-छोटी खदानों से मिट्टी निकालते हैं। ग्राम निगरी निवासी शिवानी चौधरी उम्र 12 वर्ष अपने माता-पिता के साथ महुआ के पेड़ के पास खदान से मिट्टी खोदकर निकाल रही थी। उसके अलावा माता, पिता सहित गांव के अन्य लोग भी मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान खदान धसक गई, जिसकी चपेट में आकर शिवानी दब गई।

See also  एक जिला एक उत्पाद दिवस:जागरूकता के लिए निकली वाहन रैली, मटर उत्पादक किसानों की कार्यशाला भी आयोजित

भोपाल की खराब सड़कों की रिपेयरिंग:PWD ने 18 सड़कों की सुध ली; कोलार-हमीदिया रोड पर ज्यादा फोकस

मामले की छानबीन पुलिस ने की शुरू

खदान धसने के साथ ही परिजनों सहित गांव के अन्य लोगों में चीख पुकार मच गई। सभी ने मिट्टी हटाकर शिवानी को निकाला और तत्काल मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ घर के सामने एकत्र हो गई। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मनु मिश्रा 2
See also  रिश्वत खोर महिला अधिकारी 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार:जिला लेखा प्रबंधक ने ट्रैवल्स संचालक से 13 लाख का बिल पास करवाने मांगी थी रिश्वत
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights