Breaking News

मणिपुर में भूकंप से कांपी धरती, 4.4 तीव्रता से रात में आया Earthquake

मणिपुर

Earthquake in Manipur: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में शुक्रवार की रात मामूूली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब साढ़े नौ बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। वहीं तीव्रता रिएक्‍टर स्‍केल पर 4.4 नापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्टीट कर जानकारी दी कि इस भूकंप का केंद्र मणिपुर में मोइरांग से 75 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में दर्ज किया गया।

सराफा कारोबारी हत्याकांड : सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को किया चिन्हित

मणिपुर “very high risk” जाेन में आता है

See also  भारत को बदनाम करने वाले सुन लें, यहां मुसलमान ज्यादा सुरक्षित... इमरान पर हमले के बाद बोली BJP

गौरतलब है कि भारत के भूकंपीय क्षेत्र के नक्शे के अनुसार मणिपुर “very high risk” जाेन यानी जोन V में आता है। इससे पता चलता है कि भूकंप से इस क्षेत्र को खतरा बना रहता है।

जानें क्‍यों ये क्षेत्र भूकंप के हाई रिस्‍क जोन में आता है

जानकारों के अनुसार इसके अलावा ये राज्य हिमालय पर्वत श्रृंखला के पूर्व की ओर विस्तार पर स्थित है जो भारतीय और यूरेशियन प्लेटों के बीच टेक्टोनिक मार्जिन के साथ मेल खाता है। भूवैज्ञानिक संरचना और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में कभी-कभी झटके आना आम है। हिमालय पर्वत श्रृंखला की उत्पत्ति टेक्टोनिक प्लेट मूवमेंट के कारण हुई है, इस प्रकार यह क्षेत्र भूकंप के लिए जानी जाती है। यूरेशियन और भारतीय प्लेट आपस में टकराकर विश्व के सबसे ऊंचे पर्वतीय क्षोभ का निर्माण किया।इससे पहले सितंबर माह में मणिपुर में भूकंप आया था। यहां बार-बार भूकंप आना इस प्रदेश की भौगोलिक स्थित के कारण है।

See also  सरकार ने बंद की कोविड टीकों की खरीदारी, बचे हुए 4237 करोड़ रुपए वित्त मंत्रालय को वापस

जबलपुर पुलिस की नशे के कारोबारियों पर दबिश, अवैध शराब आदि के कारोबार में लिप्त 42 आरोपी गिरफ्तार* *87 लीटर कच्ची, तथा 341 पाव देशी/अंग्रेजी शराब की गयी जप्त

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights