Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

ब्रिटेन की गृह मंत्री ब्रेवरमैन ने अपने पद से दिया इस्तीफ़ा

ब्रिटेन की गृह मंत्री ब्रेवरमैन ने अपने पद से दिया इस्तीफ़ा

लंदन

ब्रिटेन की नवगठित लिज सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पांच दिन पहले अमरीका से लौटकर वित्त मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था और अब ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन (Suella Braverman) ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने सितंबर महीने में गृह मंत्री बनाया था। इससे पहले उनकी संसद में पीएम लिज़ ट्रस से मुलाकात हुई थी। अपने इस्तीफा में सुएला ब्रेवरमैन ने लिखा कि यह सभी जानते हैं कि हम एक कठिन दौर से गुज़र रहे हैं। सरकार जिस दिशा में जा रही है उसे लेकर मैं चिंतित हूं। सुएला ब्रेवरमैन के त्यागपत्र के बाद ग्रांट शाप्स को नए गृह मंत्री के रूप में चुना गया है। शाप्स पूर्व में परिवहन मंत्रालय संभाल चुके हैं। वे 2019 से लेकर सितंबर 2022 तक इस पद पर थे। परिवहन विभाग में अपने पूरे कार्यकाल के दौरान, शाप्स को कई संकटों का सामना करना पड़ा, जिसमें COVID के दौरान अधिकांश परिवहन उद्योग को सब्सिडी देना भी एक है।

See also  बांग्लादेश में हिंदू श्रद्धालुओं को बोदेश्वरी मंदिर ले जा रही नाव पलटी

सराफा कारोबारी हत्याकांड : सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को किया चिन्हित

निजी मेल से सरकारी दस्तावेज भेजना बताया गलती

पूर्व सचिव ब्रेवरमैन ने दावा किया कि वह अपने व्यक्तिगत ईमेल से एक आधिकारिक दस्तावेज भेजने में ‘गलती’ के कारण इस्तीफा दे रही थीं। हालाँकि, इस्तीफे का दूसरा और तीसरा पैराग्राफ प्रधानमंत्री की परोक्ष आलोचना प्रतीत होता है। ब्रेवरमैन ने लिखा: ‘सरकार का काम अपनी गलतियों के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करने वाले लोगों पर निर्भर करता है।…यह नाटक करना कि हमने गलतियाँ नहीं की हैं, इस तरह आगे बढ़ना जैसे कि हमें कोई नहीं देख रहा …और यह उम्मीद करना कि चीजें जादुई रूप से सही होंगी, गंभीर राजनीति नहीं है।’ ‘मैं एक गलती की है; मैं जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं; मैं इस्तीफा देती हूं।’

See also  उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, जापान में इमरजेंसी अलर्ट जारी

जबलपुर पुलिस की नशे के कारोबारियों पर दबिश, अवैध शराब आदि के कारोबार में लिप्त 42 आरोपी गिरफ्तार* *87 लीटर कच्ची, तथा 341 पाव देशी/अंग्रेजी शराब की गयी जप्त

वादों को तोड़ा

ब्रेवरमैन ने अपने इस्तीफे में आगे लिखा है कि, “हमने न सिर्फ़ अपने मतदाताओं से किए गए वादों को तोड़ा है, बल्कि ये सरकार अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को लेकर भी प्रतिबद्ध नहीं दिखाई देती। घोषणापत्र में कहा गया था कि हम माइग्रेशन को कम करेंगे। इसमें खासतौर से उस अवैध माइग्रेशन को रोकना था जिसमें जल मार्ग से लोग अवैध तरीके से देश में प्रवेश करते हैं।” इसे भी सीधे तौर पर पीएम लिज ट्रस की आलोचना ही माना जा रहा है।

See also  जबरन मिलिट्री करियर में धकेले जा रहे हजारों बच्चे:अमेरिका के कई पब्लिक स्कूलों पर लगे आरोप, बच्चे और मां-बाप कर रहे विरोध
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights