Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

T20 World Cup 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी कौन सी चार टीमें सौरव गांगुली ने बताया अपना प्रिडिक्शन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 का घमासान शुरू हो चुका है। सुपर-12 के पहले ही मैच में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हराया। टी20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है और मेजबान टीम ही डिफेंडिंग चैंपियन भी है। टी20 वर्ल्ड कप में कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल तक का सफर तय करेंगी, इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपना प्रिडिक्शन शेयर किया है। गांगुली ने टॉप-4 टीमों की लिस्ट में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को जगह नहीं दी है।

अर्जुन कपूर ने बोल्ड फोटो शेयर कर यूं किया गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को बर्थडे विश

See also  सबसे खराब वनडे फॉर्म में विराट:अय्यर बने 2022 के टॉप ODI स्कोरर

टीम इंडिया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी। गांगुली ने कहा कि बीती बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इंडिया टुडे पर कहा, ‘जो पहले हो चुका है, उस पर बात करने का कोई फायदा नहीं है। टीम इंडिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। वर्ल्ड कप में जंग बिल्कुल अलग होती है। जो भी टीम उन दो-तीन सप्ताह में अच्छा क्रिकेट खेलती है, वह जीतती है। देखिए अभी कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन हमारी टीम अच्छी है।’

गांगुली ने कहा, ‘हमारी टीम में बड़े शॉट लगाने वाले खिलाड़ी हैं। टी20 फॉर्मेट में फॉर्म उन कुछ घंटों में बहुत अहम हो जाती है।’ गांगुली से जब टॉप-4 टीमें चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने जवाब में कहा, ‘मैं भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को चुनूंगा। दक्षिण अफ्रीका अच्छी बॉलिंग साइड है और ऑस्ट्रेलिया में इस फैक्टर से असर पड़ता है।’

मनु मिश्रा 2
See also  आईसीसी T20 रैंकिंग में बाबर को पीछे छोड़ सूर्यकुमार दूसरे स्थान पर
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights