Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

Diwali से पहले इन कंपनियों पर छप्पर फाड़कर बरसा पैसा, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर

Diwali से पहले इन कंपनियों पर छप्पर फाड़कर बरसा पैसा, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर

नई दिल्ली
दिवाली से पहले शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ ने मिलकर पिछले सप्ताह बाजार मूल्यांकन में 2,03,335.28 करोड़ रुपये जोड़े। रिलायंस इंडस्ट्रीज अधिक लाभ में रही। इसका मार्केट वैल्यूएशन सबसे अधिक बढ़ा है। आपको बता दें पिछले हफ्ते शेयर बाजार में लगातार तेजी देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 1,387.18 अंक या 2.39 फीसदी चढ़ा था। सकारात्मक रुख के कारण संस्थागत और विदेशी निवेशक दोनों में बिकवाली की जगह लिवाली को प्राथमिकता दी, जिसे बाजार में कैपिटल इनफ्लो में तेजी देखने को मिली।

Must read 👉पहले अयोग्य करार दिए गए, अब ‘हत्या की कोशिश’ का मामला दर्ज; इमरान खान की बढ़ती मुश्किलें

See also  SBI ने ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी,आज से बढ़ाई FD की ब्याज दरें

किसका कितना बढ़ा मार्केट कैप
एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को छोड़कर शीर्ष -10 पैक में बाकी आठ फर्मों के बाजार मूल्यांकन में वृद्धि देखी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 68,296.41 करोड़ रुपये बढ़कर 16,72,365.60 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने कुल पूंजी में 30,120.57 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 5,00,492.23 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 25,946.89 करोड़ रुपये बढ़कर 6,32,264.39 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का बाजार पूंजीकरण 18,608.76 करोड़ रुपये बढ़कर 6,23,828.23 करोड़ रुपये हो गया। वहीं भारती एयरटेल का मूल्यांकन 17,385.1 करोड़ रुपये बढ़कर 4,43,612.09 करोड़ रुपये हो गया।

See also  निवेशकों के लिए SEBI का नया प्लान, 75 से ज्यादा प्रॉपर्टीज की होगी नीलामी

Must watch 👉जबलपुर ज्योति हत्याकांड :आरोपी पीयूष और गर्लफ्रेंड मनीषा को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई

 दूसरी कंपनियों का हाल
ITC का बाजार मूल्यांकन 16,739.62 करोड़ रुपये बढ़कर 4,28,453.62 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का बाजार मूल्यांकन 15,276.54 करोड़ रुपये बढ़कर 11,48,722.59 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का एमकैप 10,961.39 करोड़ रुपये बढ़कर 6,31,216.21 करोड़ रुपये हो गया। बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट देखने को मिली और यह 4,878.68 करोड़ रुपये गिरकर 4,35,416.70 करोड़ रुपये हो गया। वहीं एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन भी 1,503.89 करोड़ रुपये घटकर 8,01,182.91 करोड़ रुपये पर आ गया।

See also  अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी युवक गिरफ्तार, 16 बीयर की बॉटल एवं 54 पाव देशी शराब तथा नगद 12 हजार 500 रूपये जप्त By manu Mishra 29June 2022

क्या रही कंपनियों की रैंकिंग
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शीर्ष-10 सबसे मूल्यवान फर्मों में पहले पायदान पर अपना स्थान बनाए रखा। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचयूएल, एसबीआई, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और आईटीसी का स्थान रहा।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights