Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

85% तक चढ़ गए होटल कंपनियों के शेयर

ग्लोबल इकनॉमी इन दिनों स्लोडाउन और बढ़ती महंगाई से जूझ रही है। हालांकि, भारत में होटल स्टॉक्स ने पिछले कुछ महीनों में इनवेस्टर्स को शानदार रिटर्न दिया है। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) के शेयरों ने इस साल अब तक 85 पर्सेंट के करीब रिटर्न दिया है। वहीं, लेमन ट्री होटल्स के शेयर इस साल अब तक करीब 83 पर्सेंट चढ़े हैं। EIH लिमिटेड के शेयरों में 50 पर्सेंट से ज्यादा, चैलेट होटल्स के शेयरों में 70 पर्सेंट और ओरिएंटल होटल्स के शेयरों में करीब 60 पर्सेंट का उछाल आया है। फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि होटल स्टॉक्स में और तेजी देखने को मिल सकती है।

See also  सैलून बिजनेस में एंट्री करेंगे मुकेश अंबानी! ये है रिलायंस रिटेल का प्लान

होटल कंपनियों के शेयरों में इस वजह से आ रही तेजी
होटल कंपनियों के शेयरों में तेजी क्यों आ रही है, इस बारे में स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौर का कहना है कि होटल इंडस्ट्री इन दिनों इनवेस्टर्स के पसंदीदा सेक्टर्स में से एक है। लंबे फेस्टिवल सीजन की शुरुआत और कोविड-19 के बाद रेवेंज ट्रेवलिंग के कारण पिछली तिमाही में होटल स्टॉक्स ने डबल से ट्रिपल डिजिट में रिटर्न दिया है। वैश्विक बाजार में अनिश्चितता के बीच डोमेस्टिक टूरिज्म में अच्छी हलचल देखने को मिल रही है। कोविड-19 के बाद ऑर्गेनाइज्ड कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है और इसी कारण इन होटल कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।

See also  1 महीने में 5% बढ़े गेहूं-दालों के भाव, पाम ऑयल छोड़कर सभी प्रमुख खाद्य तेलों के दाम में मामूली तेजी

400 रुपये तक पहुंच सकते हैं इंडियन होटल्स के शेयर
प्रॉफिशिएंट इक्विटीज के फाउंडर और डायरेक्टर मनोज डालमिया का कहना है कि कई बैंकों ने इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी की है, लेकिन इसके बाद भी स्पेंडिंग रेट्स में कोई बदलाव नहीं आया है। इसका मतलब है कि लोग इस फेस्टिव सीजन में ज्यादा खर्च करने को तैयार हैं, ऐसे में इस फेस्टिव सीजन के आखिर तक लग्जरी होटल्स अच्छी कमाई कर सकते हैं। प्रवेश गौर का कहना है कि होटल स्पेस में इंडियन होटल्स कंपनी हमारा टॉप पिक रहेगा। कंपनी एक्सपैंशन मोड में है और कंपनी हर महीने 1.5 होटल खोलना चाहती है। टेक्निकल ट्रेंड को देखें तो इंडियन होटल्स के शेयर क्लासिकल अपट्रेंड में हैं और डेली चार्ट में फ्लैग फॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। कंपनी के शेयर 380 से 400 रुपये तक जा सकते हैं। होटल कंपनी के शेयरों के लिए 300 रुपये अहम सपोर्ट लेवल है। इसके बाद अगला सपोर्ट लेवल 280 रुपये है।

See also  80 रुपये पहुंचा इस IPO का प्रीमियम, 40% फायदे के साथ हो सकती है लिस्टिंग

Must read 👉रामायण के रावण ने इस्लाम कुबूल कर लिया हिन्दुओं की भावना को आहत किया है

Must read 👉नवरात्रि त्यौहार के बीच पिस्टल लेकर घूम रहे थे बदमाश:जबलपुर में पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, पिस्टल, कट्टा, 8 जिंदा कारतूस सहित बाइक जप्त

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights