
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 50वां बर्थडे मना रही हैं। मलाइका अब बड़े पर्दे पर तो खास नजर नहीं आतीं लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ और फिटनेस को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है।
Must read 👉Diwali से पहले इन कंपनियों पर छप्पर फाड़कर बरसा पैसा, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर
अर्जुन कपूर ने यूं किया मलाइका को विश
फोटो में मलाइका अरोड़ा बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं और अर्जुन कपूर उनके ठीक पीछे खड़े हुए हैं। फोटो में अर्जुन कपूर इंटेन्स लुक देते दिखाई पड़ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- मेरे अंधेरे की रोशनी। हैप्पी बर्थडे बेबी। जैसी हो वैसी ही रहना, हमेशा खुश रहना, मेरी रहना।’
खुलकर करते हैं इजहार-ए-इश्क
मालूम हो कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी वक्त से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने शुरू में तो अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश की, लेकिन बाद में खुलकर मीडिया के सामने आ गए। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को अपने रिलेशनशिप की वजह से बहुत ज्यादा ट्रोल भी किया जाता है।
Must read 👉दिवाली पर सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट





Users Today : 16
Users This Month : 226
Total Users : 237084
Views Today : 20
Views This Month : 345
Total views : 59823



