
दिवाली के दिन भोपाल में पानी और बिजली की सप्लाई ब्रेक नहीं होगी। यदि कहीं पानी की किल्लत होती है तो निगम अमला तुरंत मौके पर पहुंचेगा। टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति होगी। वहीं, बिजली कंपनी मेंटेनेंस नहीं करेगी। इससे बिजली गुल नहीं होगी। इधर, हॉस्पिटल और नगर निगम का अमला 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेगा। यदि आप बाजारों में खरीदारी करने जा रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लें, क्योंकि 23 और 24 अक्टूबर को ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। पूजन सामग्री कहां मिलेगी, आग लगने के क्या इंतजाम है, जानिये हर जरूरी जानकारी…।
सबसे पहले जानिए, कैसा रहेगा ट्रैफिक प्लान
त्योहारों के मद्देनजर भोपाल पुलिस ने शहर के 5 बड़े बाजारों का ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू है। दरअसल, बाजारों में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा भीड़ है। इसलिए पुराने शहर के भीतरी बाजारों में ज्यादा भीड़ बढ़ने पर दो पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जा रही है। धनतेरस पर चौक, सराफा और लखेरापुरा की ओर गाड़ियां नहीं जाने दी गई। रविवार और सोमवार को भी टू-व्हीलर की एंट्री रोकी जा सकती है। इसलिए लोग सुरक्षित स्थान पर गाड़ी खड़ी कर सकते हैं।
इसी तरह नए शहर के 10 नंबर मार्केट में ट्रैफिक व्यवस्थाएं ज्यादा न बिगड़ें, इसलिए यहां 24 अक्टूबर तक वन वे रूट प्लान लागू है। एमपी नगर, बैरागढ़ और न्यू मार्केट में आने वाले लोगों को अपने वाहन पहले से बनी पार्किंग में ही खड़े करने होंगे। ये पार्किंग भी भर गईं तो बाकी वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। ऐसा न करने वालों के वाहनों के खिलाफ पुलिस चालानी कार्रवाई भी करेगी।
यहां भी ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था
- 10 नंबर मार्केट: 24 अक्टूबर तक दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक मार्केट की ओर जाने वाला रास्ता वन-वे रहेगा। इस दौरान वाहन वंदे मातरम् चौराहा से 10 नंबर मार्केट तिराहा होते हुए नेशनल अस्पताल की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार साढ़े 10 नंबर स्टॉप से वाहन 10 नंबर मार्केट तिराहा होते हुए नेशनल अस्पताल की ओर जा सकेंगे।
- न्यू मार्केट: टीटी नगर थाना चौराहे के पास मल्टीलेवल पार्किंग में पर्याप्त पार्किंग स्थान है। यहां आने वाले वाहन यहीं पार्क करने होंगे।
- एमपी नगर मार्केट: एमपी नगर मार्केट में आने वाले सभी वाहनों को जोन-2 स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में पार्क करना होगा।
- बैरागढ़ मार्केट: बैरागढ़ मार्केट में आने वाले वाहनों को चंचल चौराहा के पास बनी मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क करवाया जा रहा है।
पटाखे खरीदने हैं तो यह जरूर जानें
हलालपुर लालघाटी स्थित होल सेल मार्केट में 18 दुकानें हैं। वहीं, भोपाल में करीब एक हजार रिटेल दुकानें लगी है। यदि आप रीटेल में पटाखे खरीदना चाह रहे हैं तो बिट्ठन मार्केट, लीली टॉकीज, दशहरा मैदान टीटी नगर, बैरागढ़, आनंद नगर, गोविंदपुरा, दशहरा मैदान कोलार आदि जगह दुकानें लग रही है।





Users Today : 23
Users This Month : 653
Total Users : 235537
Views Today : 26
Views This Month : 742
Total views : 57778



