Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

दिवाली की सफाई में निकले कबाड़ से केंद्र सरकार ने कमाए 254 करोड़

दिवाली की सफाई में निकले कबाड़ से केंद्र सरकार ने कमाए 254 करोड़ दीपावली के मौके पर हर घर में सफाई होती ही है, लेकिन शायद ही किसी को इससे बड़ी रकम मिलती हो। वहीं केंद्र सरकार ने दिवाली की सफाई में निकले कबाड़े से ही 254 करोड़ रुपये की रकम हासिल की है। यह रकम केंद्र सरकार के विभागों से जुड़े दफ्तरों से निकले कबाड़े को बेचने से मिली है

दिवाली की सफाई में निकले कबाड़ से केंद्र सरकार ने कमाए 254 करोड़

दीपावली के मौके पर हर घर में सफाई होती ही है, लेकिन शायद ही किसी को इससे बड़ी रकम मिलती हो। वहीं केंद्र सरकार ने दिवाली की सफाई में निकले कबाड़े से ही 254 करोड़ रुपये की रकम हासिल की है। यह रकम केंद्र सरकार के विभागों से जुड़े दफ्तरों से निकले कबाड़े को बेचने से मिली है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि दिवाली से पहले सफाई का यह अभियान तीन सप्ताह तक चला। इससे निकले कबाड़े को बेच दिया गया, जिसमें ढाई सौ करोड़ से ज्यादा की रकम मिल गई। इसके अलावा 37 लाख वर्ग फुट जमीन भी खाली हुई है।

See also  जयराम रमेश का बड़ा हमला, बोले- ज्योतिरादित्य सिंधिया ‘24 कैरेट गद्दार’, पार्टी में वापसी का कोई सवाल ही नहीं

👉MP में 24 हजार शिक्षकों को मनचाहे ट्रांसफर

इस बड़ी भूमि पर तमाम कबाड़ रखा था। अब इस जमीन का कुछ और कामों के लिए इस्तेमाल हो सकेगा। स्वच्छता कैंपेन के दूसरे राउंड की शुरुआत के बाद से ही केंद्र सरकार के विभाग सफाई के अभियान में जुटे थे। मंत्री ने बताया कि सभी विभाग 31 अक्टूबर तक सफाई अभियान चला रहे हैं। इसके तहत बेकार पड़ी फाइलों और अन्य सामग्री को बेचा जा रहा है, जिसका अब कोई इस्तेमाल नहीं है। इसके अलावा ऐसी चीजों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनसे पर्यावरण सही बना रहे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छता अभियान जनांदोलन का रूप ले चुका है।

See also  पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कच्चा तेल 80 डॉलर के नीचे, देखें सबसे सस्ता कहां मिल रहा ईंधन

Must read 👉शोएब अख्तर ने साधा रोहित शर्मा और केएल राहुल पर निशाना

जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस अवधि के दौरान कामों को भी तेजी से निपटाया गया है। कुल 40 लाख फाइलों की समीक्षा की गई। 3 लाख से ज्यादा शिकायतों का निपटारा किया गया। इसके अलावा 588 नियमों में ढील दी गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान को लेकर सभी मंत्रालयों में उत्साह देखा गया। बता दें कि इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से अगले डेढ़ सालों में 10 लाख भर्तियां करने का फैसला लिया है। इसी के तहत धनतेरस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने 75 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे।

See also  शादी से मना करने पर प्रेमी ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाई

बोरिस जॉनसन से दोस्ती कर ऋषि सुनक को मिली ब्रिटिश सत्ता की चाबी

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights