Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

ब्रिटिश पीएम बनते ही एक्शन में ऋषि सुनक, कई मंत्रियों को किया बर्खास्त

ब्रिटिश पीएम का पदभार संभालने के कुछ ही घंटों बाद ऋषि सुनक ने कई मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया। हालांकि जेरेमी हंट ब्रिटेन के वित्त मंत्री बने रहेंगे। बता दें कि मंत्रियों को बर्खास्त करने से पहले ही सुनक ने इस बात के संकेत दिए थे। दरअसल उन्होंने साफ लहजों में कहा था कि उन्हें पुराने लोगों द्वारा की गई गलतियों को सुधारने के लिए चुना गया है। सुनक ने किंग चार्ल्स द्वितीय के साथ बैठक के एक घंटे के भीतर अपने वादे को पूरा करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा था कि बिना किसी देरी के “काम तुरंत शुरू होगा”।

सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा से पहले पूर्व पीएम लिज ट्रस के मंत्रियों की टीम के कई सदस्यों के इस्तीफा देने को कहा है। अब तक तीन मंत्रियों को पद छोड़ने के लिए कहा जा चुका है। सूत्रों ने बताया कि इनमें व्यापार सचिव जैकब रीस-मोग, न्याय सचिव ब्रैंडन लुईस और विकास मंत्री विक्की फोर्ड शामिल हैं। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि जेरेमी हंट वित्त मंत्री के रूप में बने रहेंगे।

See also  अगले महीने पाकिस्तान लौटेंगे नवाज शरीफ:इलाज के लिए चार हफ्ते की परमीशन लेकर गए थे लंदन

सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी ने ट्वीट कर बताया कि डोमिनिक राब को यूनाइटेड किंगडम के उप प्रधानमंत्री और न्याय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अलावा बेन वालेस को यूनाइटेड किंगडम के रक्षा सचिव के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि सुनक अपनी नई टॉप टीम बनाने से पहले कैबिनेट के पुराने लोगों को निकाल रहे हैं। इसी के चलते जैकब रीस-मोग ने सरकार से इस्तीफा दे दिया। रीस-मोग ने व्यापार सचिव के रूप में पद छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक रीस-मोग को पहले से ही पता था कि उन्हें कैबिनेट से निकाल दिया जाएगा इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया।

See also  आर्कटिक में खतरनाक ब्‍लास्‍ट के बाद अमेरिका में बर्फीला तूफान, 30 मिनट में 40 डिग्री तक गिरा तापमान

लिज ट्रस के मंत्रिमंडल में काम करने वाले टोरी पार्टी के कम के कम 10 वरिष्ठ सांसदों ने आज दोपहर सरकार छोड़ दी थी। रीस-मोग के साथ बैकबेंच में लौटने वालों में ब्रैंडन लुईस, वेंडी मॉर्टन, किट माल्थहाउस और साइमन क्लार्क शामिल हैं। हालांकि इन्होंने कहा है कि वह बेंच के पीछे से ही पीएम सुनक को अपना समर्थन देना जारी रखेंगे।

सुनक ने मंगलवार को महाराजा चार्ल्स तृतीय के साथ मुलाकात के बाद औपचारिक रूप से भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें उनके पूर्ववर्ती द्वारा की गई कुछ “गलतियों” को दुरुस्त करने के लिए चुना गया है। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक (42) हिंदू हैं और वह पिछले 210 साल में ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं।

प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर सुनक ने कहा कि वह देश के सामने गंभीर आर्थिक संकट का सामना सहानुभूतिपूर्ण तरीके से करेंगे और एक ‘‘ईमानदार, पेशेवर तथा जवाबदेह’’ सरकार का नेतृत्व करेंगे। सुनक ने कहा कि उन्हें उनकी पूर्ववर्ती लिज ट्रस द्वारा की गई “गलतियों को दुरुस्त करने” के लिए कंजर्वेटिव पार्टी का नेता और प्रधानमंत्री चुना गया है। उन्होंने कहा, “वह काम तुरंत शुरू किया जा रहा है।”

See also  कनाडा में जारी सुरक्षा एडवाइजरी के बीच हेट क्राइम की एक और घटना

उन्होंने कहा कि बतौर मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ‘फरलो’ जैसी योजनाओं के माध्यम से “आम लोगों और व्यवसाय की रक्षा के लिए’’ वह सब कुछ किया, जो वह कर सकते थे। सुनक ने कहा, ” आज हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, मैं उनसे उसी तरह सहानुभूतिपूर्ण तरीके से निपटने का प्रयास करूंगा।’’ उन्होंने कहा कि वह अगली पीढ़ी पर “यह कहने के लिए ऋण नहीं छोड़ेंगे कि हम खुद भुगतान करने में अक्षम थे।”

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights