Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कनाडा में जारी सुरक्षा एडवाइजरी के बीच हेट क्राइम की एक और घटना

कनाडा के ब्रैम्पटन में हाल ही में अनावरण किए गए श्री भगवद गीता पार्क में तोड़फोड़ हुई है। भारत ने इस घटना की निंदा की है। अधिकारियों से मामले की जांच करने और घृणा अपराध के आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। पार्क को पहले ट्रॉयर्स के नाम से जाना जाता था। हाल ही में इसका नाम बदलकर श्री भगवद गीता पार्क कर दिया गया और 28 सितंबर को इसका अनावरण किया गया।

कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘भारत ब्रैम्पटन में श्री भगवद गीता पार्क में हुए घृणा अपराध की निंदा करता है। हम कनाडा के अधिकारियों और पील पुलिस से मामले की जांच करने और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने की अपील करते हैं।’ ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने रविवार को उद्यान में तोड़फोड़ की घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कनाडा इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

See also  जर्मनी में मिली गांजे के इस्तेमाल की मंजूरी,दुनिया के कई में Cannabis है वैध

‘इस तरह की हरकतों को नहीं करेंगे बर्दाश्त’ 
ब्राउन ने रविवार को ट्वीट किया, ‘हम जानते हैं कि हाल ही में अनावरण किए गए श्री भगवद गीता पार्क साइन बोर्ड को नुकसान पहुंचाया गया है। हम इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने आगे की जांच के लिए पील क्षेत्रीय पुलिस से संपर्क किया है। हमारा पार्क विभाग जल्द से जल्द साइन बोर्ड को ठीक करने के लिए काम कर रहा है।’

सुरक्षा को लेकर हाल ही में जारी हुई थी एडवाइजरी 
गौरतलब है कि भारत ने कनाडा में रह रहे अपने नागरिकों को सुरक्षा के लिए हाल ही में खास एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि कनाडा में हेट क्राइम, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों में तेजी आई है। ऐसे में भारतीय नागरिकों और कनाडा की यात्रा करने वाले भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें।

मनु मिश्रा 2
See also  बोरिस जॉनसन से दोस्ती कर ऋषि सुनक को मिली ब्रिटिश सत्ता की चाबी
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights