Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

ऋषि के PM बनते ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आवास में जले दीये

ब्रिटेन के नए-नवेले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को 10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित अपने सरकारी आवास से दिवाली की शुभकामनाएं दीं। भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री सुनक ने दीवाली स्वागत समारोह में दीये भी जलाए। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा ब्रिटेन बनाने की कसम खाई जहां “हमारे बच्चे और पोते-पोतियां अपने दीये जला सकें”।

दिवाली समारोह की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा, “10 नंबर में आज रात के दिवाली रिसेप्शन में आकर बहुत अच्छा लगा। मैं एक ऐसा ब्रिटेन बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा जहां हमारे बच्चे और हमारे पोते-पोतियां अपने दीये जला सकें और भविष्य को आशा के साथ देख सकें। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं!”

See also  नाइजीरिया में खेत में काम कर रहे 21 मजदूरों का बंदूक की नोंक पर अपहरण

आपको बता दें कि कंजरवेटिव पार्टी के नए नेता चुने जाने के एक दिन बाद मंगलवार को किंग चार्ल्स III के साथ मुलाकात के बाद धर्मनिष्ठ हिंदू ऋषि सुनक ने औपचारिक रूप से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

आर्थिक संकट से निपटने के लिए कठिन फैसले लेने होंगे: सुनक
ऋषि सुनक ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार को कुछ बहुत कठिन निर्णय लेने होंगे, लेकिन लोगों को आश्वासन दिया कि वह देश के गहन आर्थिक संकट से निपटने के दौरान करुणा भाव से कार्य करेंगे। ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री सुनक ने मंगलवार को अपनी पूर्ववर्ती लिज़ ट्रस की “गलतियों” को ठीक करने के संकल्प के साथ पदभार ग्रहण किया।

See also  ब्रिटेन की गृह मंत्री ब्रेवरमैन ने अपने पद से दिया इस्तीफ़ा

सात सप्ताह में तीसरे प्रधानमंत्री सुनक ने “आर्थिक स्थिरता और राजकोषीय स्थिरता दिल में होगी” कहकर कैबिनेट बैठक की शुरुआत की। सुनक ने ट्वीट किया, “आज सुबह मैंने कैबिनेट को उस बड़े कार्य के बारे में बताया, जिसका हम सामना कर रहे हैं, और मुझे विश्वास है कि यह सरकार चुनौती का सामना कर सकती है तथा पूरे ब्रिटेन के लिए काम कर सकती है।”

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights