
कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि “सेबी नियम के मुताबिक, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि निदेशक मंडल ने गुरुवार, 27 अक्टूबर, 2022 को ‘रिकॉर्ड’ डेट के तौर पर तय किया है। कंपनी 1:1 के अनुपात में 3,82,20,000 इक्विटी शेयरों के बोनस शेयर जारी करेगी।”
निवेशकों को इस साल 84% का नुकसान
मंगलवार को डेबॉक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर एनएसई पर ₹23.35 पर बंद हुए, जो पिछले बंद ₹22.25 से 4.94% ऊपर था। पिछले 5 सालों में स्टॉक में 84.53% की गिरावट आई है और पिछले 3 सालों में स्टॉक में 84.80% की तेजी आई है। पिछले 1 साल में स्टॉक 72.15 गिर गया है और YTD आधार पर स्टॉक 2022 में अब तक 84.12% गिर गया है। इस साल यह शेयर 147 रुपये से घटकर 23 रुपये पर आ गया है। यानी इस साल के शुरुआत में जिस डेबॉक इंडस्ट्रीज के शेयरों किए गए एक लाख का निवेश अब घटकर 15 हजार रुपये हो गया होगा।





Users Today : 1
Users This Month : 211
Total Users : 237069
Views Today : 1
Views This Month : 326
Total views : 59804



