Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

शिव कुमार खुराना का निधन, 70-80’s की कई हिट फिल्मों को किया निर्देशित

सिनेमाई दुनिया से एक बुरी खबर सामने आई है। 1970-80 के दशक में  कई बेहतरीन फिल्में बनाने वाले शिव कुमार खुराना (Shiv Kumar Khurana) का निधन हो गया है। शिव कुमार खुराना ने 83 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों के चलते शिव कुमार ने ब्रह्माकुमारी ग्लोबल हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली।

विंदू और विनोद खन्ना को दिया था मौका
सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स और आम सोशल मीडिया यूजर्स ने शिव कुमार खुराना को याद किया है। विंदु दारा सिंह ने भी एक ट्वीट में शिव कुमार को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि शिव कुमार ऐसे पहले निर्देशक थे, जिन्होंने विनोद खन्ना (Vinod khanna) को सबसे पहली बार बतौर एक्टर काम दिया था। सिर्फ विनोद खन्ना ही नहीं बल्कि विंदू दारा सिंह ने भी शिवकुमार की फिल्म से ही अपनी सिनेमाई पारी की शुरुआत की थी।

See also  डिलीवरी के बाद रीसर्फेस हुआ आलिया भट्ट के बचपन का , दिन बना देगी 'बेबी आलू' की क्यूटनेस

कई फिल्मों को किया डायरेक्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिव कुमार खुराना के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 28 अक्टूबर को मुंबई के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में किया जाएगा। बात शिव कुमार निर्देशित फिल्मों की करें तो उन्होंने ‘मिट्टी और सोना’, ‘फर्स्ट लव लेटर’, ‘बदनाम’, ‘जालसाज’, ‘बेआबरू’, ‘सोने की जंजीर’, ‘बदनसीब’, ‘बेगुनाह’ और ‘इंतकाम की आग’ जैसी फिल्मों में बतौर निर्देशक दम दिखाया था। सिर्फ बतौर निर्देशक ही नहीं बल्कि बतौर प्रोड्यूसर भी उन्होंने काम किया था और ‘दगाबाज’, ‘हम तुम और वह’, ‘अंग से अंग लगाए’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights