Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

मारुति वेन में भरी जा रही थी घरेलू गैस:लग गई भीषण आग, थाने से 50 मीटर दूरी पर हो रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार

मारुति वेन में भरी जा रही थी घरेलू गैस:लग गई भीषण आग, थाने से 50 मीटर दूरी पर हो रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार  जबलपुर मे संजीवनी नगर थाना से करीब 50 मीटर की दूरी पर मारुति वैन में एलपीजी गैस सिलेंडर रिफलिंग करते समय अचानक ही आग लग गई। कार मे आग लगाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से कार मे लगी आग को बुझाया गया, हालांकि तब तक कार जल चुकी थी। घटना देर रात की हैं जब थाने के पास अंधेरे मे कार मे अवैध रूप से घरेलू गैस भरी जा रही थी।  पुलिस ने गैस रिफिलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि संजीवनी नगर पुलिस थाना से करीब 50 मीटर दूरी पर सुनील पटेल के द्वारा लंबे समय से कार मे गैस रिफिलिंग का काम किया जाता है। गुरुवार की रात को भी वह एक मारुति वैन में गैस भर रहा था तभी उसमें आग लग गई, जिससे हड़कंप और भगदड़ मच गई। आग लगाने से वेन जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।  आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन नुकसान काफी हो गया। दमकल विभाग द्वारा बताया गया है कि यह पूरा हादसा गैस रिफिलिंग करने के दौरान हुआ है। इस घटना के बाद एक बार फिर भीड़भाड़ वाले इलाकों में संचालित हो रहे गोदाम एवं अनैतिक कार्य सवालों के घेरे में हैं और प्रशासन के रहवासी इलाकों से गोदाम हटाने साथ ही घरेलू गैस रिफिलिंग करने बालो पर कार्यवाही के निर्देश भी हवा हवाई नजर आ रहे हैं।  अग्नि हादसे के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस थाने के चंद कदमों की दूरी और रहवासी इलाके में कई दिनों से गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा था लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस ने आज तक इन पर कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो गैस की टंकी फटने से भीषण हादसा भी हो सकता था। जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता।

मारुति वेन में भरी जा रही थी घरेलू गैस:लग गई भीषण आग, थाने से 50 मीटर दूरी पर हो रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार

जबलपुर मे संजीवनी नगर थाना से करीब 50 मीटर की दूरी पर मारुति वैन में एलपीजी गैस सिलेंडर रिफलिंग करते समय अचानक ही आग लग गई। कार मे आग लगाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से कार मे लगी आग को बुझाया गया, हालांकि तब तक कार जल चुकी थी। घटना देर रात की हैं जब थाने के पास अंधेरे मे कार मे अवैध रूप से घरेलू गैस भरी जा रही थी।

See also  बरामद:दो तस्करों से 200 इंजेक्शन जबलपुर में आरोपी के घर से सूअर मारने वाला बम, कारतूस और तलवार भी मिली

पुलिस ने गैस रिफिलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि संजीवनी नगर पुलिस थाना से करीब 50 मीटर दूरी पर सुनील पटेल के द्वारा लंबे समय से कार मे गैस रिफिलिंग का काम किया जाता है। गुरुवार की रात को भी वह एक मारुति वैन में गैस भर रहा था तभी उसमें आग लग गई, जिससे हड़कंप और भगदड़ मच गई। आग लगाने से वेन जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन नुकसान काफी हो गया। दमकल विभाग द्वारा बताया गया है कि यह पूरा हादसा गैस रिफिलिंग करने के दौरान हुआ है। इस घटना के बाद एक बार फिर भीड़भाड़ वाले इलाकों में संचालित हो रहे गोदाम एवं अनैतिक कार्य सवालों के घेरे में हैं और प्रशासन के रहवासी इलाकों से गोदाम हटाने साथ ही घरेलू गैस रिफिलिंग करने बालो पर कार्यवाही के निर्देश भी हवा हवाई नजर आ रहे हैं।

See also  सेल्फी ने ली बहुत से लोगों की जान जाने 

अग्नि हादसे के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस थाने के चंद कदमों की दूरी और रहवासी इलाके में कई दिनों से गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा था लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस ने आज तक इन पर कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो गैस की टंकी फटने से भीषण हादसा भी हो सकता था। जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता।

Must watch 👉जेल मे बंद टीआई की बदल गई लाइफस्टाइल:किताबें पढ़कर और पूजा पाठ में बिता रहे हैं समय, रेप के आरोप में काट रहे हैं सजा

मनु मिश्रा 2
See also  जबलपुर में देर रात देवी के दर्शन करने निकला परिवार, चोर ताला तोड़कर जेवर, नकदी ले गए
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights