Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

रिश्वत खोर महिला अधिकारी 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार:जिला लेखा प्रबंधक ने ट्रैवल्स संचालक से 13 लाख का बिल पास करवाने मांगी थी रिश्वत




रिश्वत खोर महिला अधिकारी 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार:जिला लेखा प्रबंधक ने ट्रैवल्स संचालक से 13 लाख का बिल पास करवाने मांगी थी रिश्वत

रिश्वत खोर महिला अधिकारी 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार:जिला लेखा प्रबंधक ने ट्रैवल्स संचालक से 13 लाख का बिल पास करवाने मांगी थी रिश्वत
रिश्वत लेते पकड़ी गईं महिला लेखा पालश्रद्धा ताम्रकार

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ जिला लेखा प्रबंधक को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लेखा प्रबंधक अधिकारी श्रद्धा ताम्रकार ने ट्रैवल्स कारोबारी का बिल पास करने के एवज में 1 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। ट्रैवल्स कारोबारी सुनील कुमार ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त एसपी संजय साहू से की थी।

See also  आरोपी TI की कहानी...जिसके केस की सुनवाई में हुआ बवाल:जबलपुर में लेडी कॉन्स्टेबल ने लगाया रेप का आरोप; विवाद के बाद वकील ने दी जान

लोकायुक्त एसपी संजय साहू के निर्देश पर मंगलवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ जिला लेखा प्रबंधक श्रद्धा ताम्रकार के कार्यालय में टीम पहुंची। यहां प्लान के अनुसार जैसे ही फरियादी ने उन्होंने 80 हजार की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता सुनील मिश्रा ने बताया कि बीते कई महीने से ट्रैवल्स का बिल पास करवाने के लिए वह श्रद्धा ताम्रकार के चक्कर काट रहे थे, पर हर बार जिला लेखा प्रबंधन के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबडे ने बताया कि ट्रैवल्स संचालक सुनील कुमार की स्वास्थ्य विभाग में गाड़ियां चलती हैं, जिसका बिल काफी समय से बकाया था। बिल श्रद्धा ताम्रकार के द्वारा ही फाइनल किया जाता है, इसके लिए उनसे 1 लाख 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी।

See also  नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामला:जिला अदालत ने सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर सरबजीत सिंह मोखा पर FIR के निर्देश
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights