Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

मोबाइल टॉवर की जांच करने कराची गए थे 2 कर्मचारी, भीड़ ने बच्चा चोर समझ पीट-पीटकर कर दी हत्या

पाकिस्तान के कराची में भीड़ ने मोबाइल कंपनी के 2 कर्मचारियों की अपहरणकर्ता होने के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार दोपहर को पाकिस्तान के व्यावसायिक केंद्र कराची की मच्छर कॉलोनी में हुई। कीमाड़ी के सीनियर पुलिस अधीक्षक (SSP) फिदा हुसैन ने बताया कि मोबाइल कंपनी के 2 कर्मचारी सिग्नल के लिए एंटीने की जांच करने के लिए इलाके में गए थे।

पुलिस ने कहा कि कर्मचारियों की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। एसएसपी ने कहा, ‘हमने 8 अन्य लोगों की पहचान की है। हम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच करेंगे। अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए गवाहों से पूछताछ की जाएगी।’

See also  ताकत का नहीं था अंदाजा और यूक्रेन में कूद पड़े व्लादिमीर पुतिन

‘बच्चों के गुम होने के बाद हालात तनावपूर्ण’
अधिकारी ने कहा कि जैसे ही एक मोबाइल कंपनी के 2 कर्मचारी अपनी गाड़ी से इलाके में पहुंचे, कुछ लोग चिल्लाने लगे और अफवाह फैलाने लगे कि वे अपहरणकर्ता हैं, जो बच्चों का अपहरण करने आए हैं। उन्होंने ने बताया कि हाल में इलाके से बच्चों के गुम होने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए थे।

‘अफवाह के बाद 500 लोगों की जुटी भीड़’
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, अफवाह के बाद करीब 500 लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस सर्जन डॉ. सुमैया सैयद ने कहा, ‘जब दोनों कर्मचारियों को अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी। उन्हें गंभीर चोटें लगी थीं और उनके सिर में कई जगह फ्रैक्चर थे। मोबाइल कंपनी के दोनों कर्मचारियों का पोस्टमार्टम पूरी हो चुका है और उनके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे।’

मनु मिश्रा 2
See also  5जी के पास टेलीमेडिसिन स्पेस को बड़े पैमाने पर खोलने का अवसर: ओरेकल
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights