Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

आयरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 31वां मुकाबला गाबा में खेला जा रहा है। इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतर पहले गेंदबाजी चुनी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में एकमात्र बदलाव हुआ है। एडम जैंपा कोविड-19 से रिकवर होकर वापस टीम में लौटे हैं उनके आने से एस्टन एगर को बाहर होना पड़ा है। इस मैच में कंगारुओं की नजरें आयरलैंड पर बड़ी जीत कर प्वाइंट्स टेबल में स्थिति मजबूत करने पर होगी। इस समय ऑस्ट्रेलिया तीन में से एक मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में -1.555 के नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया का एक मैच बारिश की भेंच चढ़ा था। वहीं बात आयरलैंड की करें तो यह टीम ऑस्ट्रेलिया से एक पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के 3-3 अंक है, मगर बेतर नेट रन रेट होने की वजह से आयरलैंड (-1.170) कंगारुओं से आगे हैं। आज का मुकाबला हारने वाली टीम सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो जाएगी।

See also  'स्वीप खेलते नजर आएंगे इंडियन बैटर्स':दूसरे वनडे से पहले धवन बोले- हम कमबैक जानते हैं

बात ऑस्ट्रेलिया के अभी तक के टी20 वर्ल्ड कप के सफर की करें तो डिफेंडिंग चैंपियन टीम का आगाज बेहद निराशाजनक रहा था। न्यूजीलैंड ने सुपर-12 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से धूल चटाई थी। हालांकि अगले मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर जरूर इस टीम ने जोरदार वापसी की। इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ा।

वहीं आयरलैंड को भी अपने पहले मैच में श्रीलंका के हाथों 9 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इंग्लैंड को बारिश से बाधित मैच में इस टीम ने 5 (DLS) रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया। आयरलैंड का तीसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश की वजह से धुला।

मनु मिश्रा 2
See also  बारिश के खतरे के बीच क्या हो पाएगा दिल्ली में IND vs SA तीसरा ODI मैच
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights