Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

IPO खुलने से पहले ही 33 रुपये का ‘फायदा’, जबर्दस्त हो सकती है शेयरों की लिस्टिंग

एक और कंपनी का आईपीओ आ रहा है। यह फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस (Fusion Microfinance) का आईपीओ है। फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस को ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिंकस का सपोर्ट मिला हुआ है। फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस का आईपीओ 2 नवंबर 2022 को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा और यह शुक्रवार 4 नवंबर तक खुला रहेगा। ग्रे मार्केट में फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के शेयर अच्छे प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों की मार्केट में जबरदस्त लिस्टिंग हो सकती है।

33 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे कंपनी के शेयर
बाजार पर नजर रखने वाले लोगों का कहना है कि फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस (Fusion Microfinance) के शेयर ग्रे मार्केट में 33 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के आईपीओ का प्राइस बैंड 350-368 रुपये है। अगर कंपनी के शेयर 368 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं और 33 रुपये के प्रीमियम पर इनकी लिस्टिंग होती है तो कंपनी के शेयर 400 रुपये के ऊपर लिस्ट हो सकते हैं। फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के शेयर मंगलवार 15 नवंबर 2022 को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं।

See also  ₹5093.25 का शेयर ₹3287.50 पर आया

SME के लिए सिक्योर्ड लोन इकाई खोलने की तैयारी
फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के आईपीओ में 600 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर्स, मौजूदा शेयरहोल्डर्स की तरफ से 13,695,466 शेयरों का ऑफर ऑफ सेल (OFS) है। नई दिल्ली हेडक्वॉर्टर वाली कंपनी देश भर में महिलाओं को फाइनेंशियल सर्विसेज उपलब्ध कराती है। कंपनी का बिजनेस ज्वाइंट लायबिलिटी ग्रुप लेडिंग मॉडल पर चलता है, जिसमें कुछ महिलाएं मिलकर एक ग्रुप (ग्रुप में आमतौर पर 5 से 7 महिलाएं होती हैं) बनाती हैं। ग्रुप में महिलाएं एक-दूसरे के लोन की गारंटी देती है। कंपनी, SME के लिए सिक्योर्ड लोन इकाई खोलने की तैयारी में है।

मनु मिश्रा 2
See also  नए साल में अपनाएं निवेश की नई रणनीति:महंगाई के चलते डेट और गोल्ड करा सकते हैं अच्छी कमाई
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights