Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अब तक का सबसे ज्यादा मुनाफा, बैंक के शेयरों पर लगा 20% का अपर सर्किट

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी है। बैंक के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बुधवार को 20 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 112.55 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। बैंक के शेयरों ने 112.55 रुपये के स्तर पर पहुंचने के साथ ही 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है। कर्नाटक बैंक ने सितंबर 2022 तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा मुनाफा कमाया है और इसी वजह से बैंक के शेयरों में तगड़ा उछाल आया है।

अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा, 228% का आया उछाल
मेंगलुरु हेडक्वॉर्टर वाले प्राइवेट सेक्टर के कर्नाटक बैंक को जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में 411.5 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। यह कर्नाटक बैंक का अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले बैंक का मुनाफा 228 पर्सेंट बढ़ा है। कर्नाटक बैंक को पिछले साल की सितंबर तिमाही में 125.45 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कर्नाटक बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 55.25 रुपये है।

See also  पद्म भूषण से सम्मानित हुए गूगल के CEO सुंदर पिचाई:बोले- भारत मेरा एक हिस्सा है

पहली छमाही में भी अब तक का सबसे ज्यादा प्रॉफिट
सितंबर 2022 को खत्म हुए पहले छह महीने में बैंक को 525.52 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है, जो कि सबसे ज्यादा छमाही मुनाफा है। बैंक को पिछले साल की पहली छमाही में 231.36 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कर्नाटक बैंक का बिजनेस टर्नओवर भी नए हाई पर पहुंच गया है, यह 30 सितंबर 2022 तक 141505.87 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर बैंक का डिपॉजिट 76,921.53 करोड़ रुपये से बढ़कर 81,633.40 करोड़ रुपये हो गया है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights