Breaking News

₹400 के पार हो सकती है लिस्टिंग, आज से IPO पर दांव लगाने का मौका

इस सप्ताह एक के बाद एक कई कंपनियों के आईपीओ (IPO) आ रहे हैं। आज यानी 2 नवंबर 2022 से निवेशकों के पास फ्यूशन माइक्रोफाइनेंस (Fusion Microfinance IPO) के आईपीओ पर दांव लगाने का मौका रहेगा। कंपनी का आईपीओ 4 नवबंर 2022 तक ओपन रहेगा। बता दें, फ्यूशन माइक्रोफाइनेंस आईपीओ का प्राइस बैंड (Price Band) 350 से 368 रुपये तय किया गया है। आइए जानते हैं कि इस आईपीओ पर दांव लगाने को लेकर एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं?

क्या है जीएमपी? (Fusion Microfinance IPO GMP)

ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट के अनुसार कंपनी आज 35 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है। अगर यही ट्रेंड बरकरार रहा तो कंपनी शेयर मार्केट में 403 (368+35) रुपये लिस्ट हो सकती है। बता दें, उम्मीद है कि फ्यूशन माइक्रोफाइनेंस स्टॉक एक्सचेंज में 15 नवंबर 2022 को डेब्यू कर सकता है। कंपनी ने एंकर निवेशकों के जरिए 331 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

See also  अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी युवक गिरफ्तार, 16 बीयर की बॉटल एवं 54 पाव देशी शराब तथा नगद 12 हजार 500 रूपये जप्त By manu Mishra 29June 2022

क्या है एक्सपर्ट की राय? 

स्वातिस्तक इन्वेस्टमार्ट के अनुसार, “कंपनी का मार्जिन इस समय घट रहा है। बढ़ता एनपीए भी कंपनी के लिए मुसीबत खड़ा कर सकता है। इस तरह सभी फैक्टर को ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि वही लोग इस कंपनी पर दांव लगाए जो रिस्क उठाना पसंद करते हैं। इसके अलावा निवेशकों को लॉन्ग टर्म रिटर्न पर भी ध्यान देना चाहिए।”

केनारा बैंक सिक्योरिटीज के अनुसार, “कोविड की वजह से कंपनी की आमदनी पिछले कुछ सालों के दौरान घटी है। चालू वित्त वर्ष से स्लो रिकवरी की उम्मीद कंपनी कर रही है। इसलिए हम इस आईपीओ को लिस्टिंग गेन में ध्यान रखते हुए सब्सक्राइब करने की सलाह देते हैं।”

मनु मिश्रा 2
See also  महंगाई की पिच पर सूर्यकुमार यादव की तरह बैटिंग कर रहा टमाटर
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights