Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

टी-20 वर्ल्ड कप  मैच में सट्टा खिलाते हुये सटोरिया विक्की पकड़ा गया, नगदी 3 लाख 13 हजार 900 रूपये, 1 लैपटॉप एवं 5 मोबाईल तथा एलईडी टीव्ही, सैटअप बाक्स जप्त

टी-20 वर्ल्ड कप  मैच में सट्टा खिलाते हुये सटोरिया विक्की पकड़ा गया, नगदी 3 लाख 13 हजार 900 रूपये, 1 लैपटॉप एवं 5 मोबाईल तथा एलईडी टीव्ही, सैटअप बाक्स जप्त

थाना लॉर्डगंज अंतर्गत भारत -बांगलादेश के बीच चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते हुये सटोरिया विक्की उर्फ विकास अग्रवाल पकड़ा गया, नगदी 3 लाख 13 हजार 900 रूपये, 1 लैपटॉप एवं 5 मोबाईल तथा एलईडी टीव्ही, सैटअप बाक्स जप्त

टी-20 वर्ल्ड कप  मैच में सट्टा खिलाते हुये सटोरिया विक्की पकड़ा गया, नगदी 3 लाख 13 हजार 900 रूपये, 1 लैपटॉप एवं 5 मोबाईल तथा एलईडी टीव्ही, सैटअप बाक्स जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा द्वारा चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौेेरान पतासाजी कर सटोरियों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* को आज दिनंाक 2-11-22 को सूचना मिली कि थाना लार्डगंज अंतर्गत करबला रोड अंजली किराना स्टोर के सामने रहने वाला विक्की अग्रवाल अपने घर से भारत-बांगलादेश के मध्य चल रहे टी-20 वर्ल्डकप के मैच में रनों पर हारजीत का दाव लगवाकर क्रिकेट का सट्टा खिलवा रहा है।

See also  थाना गढा अंतर्गत हुई अंधी हत्या का 36 घंटे के अंदर खुलासा, तीनों आरोपी के अंदर गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री शिवेश सिंह बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला को सूचना की तस्दीक एवं सही पाये जाने पर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किये जाने पर पतासाजी करते हुये योजनाबद्ध तरीके से विक्की अग्रवाल के घर पर थाना प्रभारी लार्डगंज श्री मधुर पटेरिया के द्वारा थाना स्टाफ एवं क्राईम ब्रांच की टीम के साथ दबिश दी गयी, घर के अंदर एलईडी टीव्ही पर चल रहे भारत-बांगलादेश का मैच देखते हुये रूपयो का हारजीत का दंाव लगवाते हुये विक्की अग्रवाल उम्र 34 वर्ष का मिला , 1 मोबाईल कॉलिंग पर कन्टीन्यू जुडा हुआ था जिसका स्पीकर ऑन था जिस पर लगातार रेट बोला जा रहा था, कब्जे से 5 मोबाईल एक लैपटॉप एवं नगद 3 लाख 13 हजार 900 रूपये, एक एलईडी टीव्ही, 1 सैटअप बॉक्स, जप्त करते हुये विक्की उर्फ विकास अग्रवाल उम्र 34 वर्ष निवासी रानीताल गेट न.1अंजली किराना स्टोर के सामने करबला रोड लार्डगंज के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये क्रिकेट के सट्टे की लाईन देने वाले के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

See also  जबलपुर थाना भेडाघाट अंतर्गत हुई युवक की अंधी हत्या का खुलासा पांच आदतन अपराधी लड़के गिरफ्त मे 

*उल्लेखनीय भूमिका-* क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी लार्डगंज श्री मधुर पटेरिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक संध्या चंदेल, प्रधान आरक्षक उमेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक राकेश उपमन, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह , राजेन्द्र बिलोहा, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र कसाना, आरक्षक मुकुल गौतम, वीरेन्द्र सिंह , मोहित उपाध्याय तथा सायबर सेल के अमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights