
ग्वालियर कलेक्टर ने 800 से ज्यादा लाइसेंसी हथियार किये निरस्त
मध्यप्रदेश (MP) का एक ऐसा जिला है जहां सबसे ज्यादा लाइसेंसी हथियार वाले है। जी हां मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) चंबल अंचल में बंदूक के साथ कई हथियार लोगों के पास रखना उनके रुतबे का सवाल है। इसी वजह से यहां सबसे ज्यादा लाइसेंसी हथियार मौजूद है। कहा जाता है कि यहां के लोगों को हथियारों का काफी ज्यादा शौक है। लेकिन अब हथियारों के शौकीनों के लिए एक मुसीबत खड़ी होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस पर अब ग्वालियर कलेक्टर एक्शन ले रहे हैं।
दरअसल, ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने हाल ही में 800 से ज्यादा लाइसेंसी हथियार निरस्त किए है। बड़ी बात ये है कि सिर्फ ग्वालियर जिले के लोगों के पास ही 24 हजार से ज्यादा लाइसेंसी हथियार मौजूद है। लेकिन अब लोग लाइसेंसी हथियार नहीं बनवा पाएंगे इसके लिए उन्हें काफी ज्यादा समस्याओं और मुश्किलों से गुजरना पड़ सकता हैं। इस चीज के लिए अब नेताओं की सिफारिश भी काम नहीं आ रही है। लोग अब सिर्फ ख्वाब ही देख पाएंगे। शयद अब लोगों के ख्वाब सिर्फ ख्वाब ही रह जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का इसको लेकर कहना है कि जिन लोगों ने लाइसेंसी हथियार का क्राइटेरिया पूरा नहीं किया था और जिनके आवेदनों को 6 महीने से ज्यादा हो गए थे इन सभी के लाइसेंसों को निरस्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं लोग लाइसेंसी हथियार लेने के लिए काफी ज्यादा जद्दोजहद कर रहे हैं। लगातार लाइसेंसी हथियारों की संख्या बढ़ती जा रही है।
इससे प्रशासन भी परेशान हो चुकी हैं। क्योंकि अधिकारीयों पर नेताओं का दबाव काफी ज्यादा है। ऐसे में अब जिला प्रशासन नेताओं के दबाव से पीछे हट कर ग्वालियर जिले में लाइसेंसी हथियारों की संख्या को कम करने में लगे हुए है। ऐसे में अब आने वाले समय में हथियार की चाह रखने वालों का शौक कम होने के साथ समस्या भी बढ़ सकती है। क्योंकि प्रशासन लगातार लाइसेंस निरस्त करने में लगी हुई है।





Users Today : 27
Users This Month : 564
Total Users : 237422
Views Today : 29
Views This Month : 773
Total views : 60251



