Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

लंदन में स्टेशन पर फूल बेचते नजर आए PM ऋषि सुनक

ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था मंदी की चेपट में है, महंगाई आसमान छूती जा रही है और राजनीतिक अस्थिरता भी देखने को मिल रही है। साफ है कि ऐसे हालात में देश के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के सामने बड़ी चुनौतियां है। इसके बावजूद पीएम सुनक का निराला अंदाज देखने को मिला है। जी हां, सुनक लंदन ट्यूब स्टेशन पर यात्रियों के लिए Poppies (एक तरह का फूल) बेचते नजर आए। अपने टॉप लीडर को ऐसा करता देख लोग हैरान रह गए।

इन Poppies को पेपर से बनाया गया था और सुनक ने फंडराइजर के तौर पर एक फूल को £5 में बेचा। रॉयल ब्रिटिश लीजन की वार्षिक लंदन पॉपी डे के लिए यह फंड जुटाया गया। यूके के पीएम ब्रिटिश सेना, नौसेना और वायु सेना के उन वॉलंटियर्स का हिस्सा बने जो घर-घर जाकर लोगों से चंदा मांग रहे हैं।

लोगों ने पीएम से बातचीत भी की
पीएम सुनक के इस तरह सार्वजनिक स्थान पर मौजूद होने से आम लोगों को उनके पास आकर बातचीत करने का मौका मिला। कई लोगों ने अपने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी ली और उनके साथ थोड़ी-बहुत चर्चा भी की। इसके बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं और अपना अनुभव बताया। लोगों ने भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के अनुभव को शानदार माना।

सुनक को 'डाउन टू अर्थ' बता रहे लोग
रॉयल ब्रिटिश लीजन की ओर से भी पीएम सुनक का आभार जताया गया। इसने कहा कि टॉप लीडर का भीड़भाड़ वाले समय में आना और इस नेक प्रयास के लिए समय देना सराहनीय काम है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री को अचानक ही अपने बीच पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की है। दिलचस्प है कि इसे लेकर मीडिया को भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। सुनक से £5 में एक Poppy खरीदने वाले लुईस नाम के शख्स ने कहा कि हमारे पीएम 'डाउन टू अर्थ' हैं।

लंदन में स्टेशन पर फूल बेचते नजर आए PM ऋषि सुनक

ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था मंदी की चेपट में है, महंगाई आसमान छूती जा रही है और राजनीतिक अस्थिरता भी देखने को मिल रही है। साफ है कि ऐसे हालात में देश के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के सामने बड़ी चुनौतियां है। इसके बावजूद पीएम सुनक का निराला अंदाज देखने को मिला है। जी हां, सुनक लंदन ट्यूब स्टेशन पर यात्रियों के लिए Poppies (एक तरह का फूल) बेचते नजर आए। अपने टॉप लीडर को ऐसा करता देख लोग हैरान रह गए।

इन Poppies को पेपर से बनाया गया था और सुनक ने फंडराइजर के तौर पर एक फूल को £5 में बेचा। रॉयल ब्रिटिश लीजन की वार्षिक लंदन पॉपी डे के लिए यह फंड जुटाया गया। यूके के पीएम ब्रिटिश सेना, नौसेना और वायु सेना के उन वॉलंटियर्स का हिस्सा बने जो घर-घर जाकर लोगों से चंदा मांग रहे हैं।

See also  चार्ल्स शोभराज पर नेपाल ने लगाया 10 साल का एंट्री बैन, कतर के रास्ते फ्रांस के लिए किया निर्वासित

लोगों ने पीएम से बातचीत भी की
पीएम सुनक के इस तरह सार्वजनिक स्थान पर मौजूद होने से आम लोगों को उनके पास आकर बातचीत करने का मौका मिला। कई लोगों ने अपने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी ली और उनके साथ थोड़ी-बहुत चर्चा भी की। इसके बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं और अपना अनुभव बताया। लोगों ने भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के अनुभव को शानदार माना।

सुनक को ‘डाउन टू अर्थ’ बता रहे लोग
रॉयल ब्रिटिश लीजन की ओर से भी पीएम सुनक का आभार जताया गया। इसने कहा कि टॉप लीडर का भीड़भाड़ वाले समय में आना और इस नेक प्रयास के लिए समय देना सराहनीय काम है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री को अचानक ही अपने बीच पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की है। दिलचस्प है कि इसे लेकर मीडिया को भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। सुनक से £5 में एक Poppy खरीदने वाले लुईस नाम के शख्स ने कहा कि हमारे पीएम ‘डाउन टू अर्थ’ हैं।

मनु मिश्रा 2
See also  यूरोपीय संघ के 27 देशों में 2035 के बाद नहीं बिकेंगी पेट्रोल-डीजल कारें
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights