पचमढ़ी में 8 साल की मासूम से रेप:झाड़ियों में ले गया प्रायवेट होटल का कर्मचारी, रेप और अप्राकृतिक कृत्य किया, लोगों में आक्रोश

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।
नर्मदापुरम जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में 8 साल की बेटी से रेप और अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। आरोपी पचमढ़ी की होटल पर काम करता था। जिसने मासूम को झाड़ियों में लगाया और दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। रेप के बाद पीड़िता ने अपने पिता को युवक की गंदी हरकत के बार में बताया। जिसके बाद पिता ने बेटी को साथ लेकर पचमढ़ी थाने पहुंच शिकायत की। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी सुपियार महेन्द्र सिंह काजले (22) निवासी नया रोरीघाट बागरा तवा के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता की उम्र 8 साल है। पीड़िता के पिता को आरोपी जानता है। शुक्रवार को पीड़िता के पिता ने फुटपाथ पर दुकान लगाई थी। जान पहचान का फायदा उठाकर शुक्रवार रात को आरोपी पीड़िता को य़ह कहकर ले गया कि आपके पापा बुला रहे है। आरोपी ने पिपरिया-पचमढ़ी मार्ग पर स्थित मदिरा दुकान के पीछे झाड़ियों में पीड़िता को ले गया। रेप कर उसे वापस लाकर छोड़ दिया। थाना प्रभारी रूपलाल उईके ने बताया 8 साल की पीड़िता से आरोपी सुपियार काजले ने दुष्कर्म किया। आरोपी सुपियार काजले नया रोरीघाट बागरातवा का निवासी है। उसे गिरफ्तार कर लिया है।
रोजगार के लिए पचमढ़ी में रह रहा था आरोपी
नया रोरीघाट निवासी आरोपी सुपियार काजले पचमढ़ी में रोजगार के लिए आया था। उसने शिवम रेस्टोरेंट एंड पैलेस में काम भी किया। जिसके बाद वहाँ से संबंधित काम छोड़ दिया।
पुलिस ने घटनाक्रम मार्ग को किया रीक्रिएट
पुलिस आरोपी को बाजार की उस जगह ले कर गई। जहां से आरोपी ने मासूम को अपने साथ लिया था। पुलिस उसके बाद आरोपी को घटनास्थल, जो कि पचमढ़ी मुख्य मार्ग वाइन शॉप के पीछे था, वहां पूरी टीम के साथ लेकर गई। फॉरेंसिक टीम और पुलिस पैसे ने साक्ष्य जुटाएं। सी दौरान SDOP पिपरिया शिवेंदू जोशी, डीएसपी FSL, थाना प्रभारी पचमढ़ी रूपलाल उ ईके मौजूद रहे।





Users Today : 3
Users This Month : 18
Total Users : 239396
Views Today : 3
Views This Month : 22
Total views : 62834



