
बिना अनुमति काटे गए 70 वर्ष पुराने 8 पेड़:रांझी में नए तहसील भवन का हो रहा निर्माण; ठेकेदार ने किया खुलेआम पेड़ो का कत्लेआम
जबलपुर के रांझी में खुलेआम बिना अनुमति के 70 वर्ष पुराने 8 वृक्षों को काट दिया गया। दरअसल रांझी के शासकीय अस्पताल परिसर के नजदीक नए तहसील भवन का निर्माण किया जा रहा है। जहां वर्षो पुराने वृक्ष लगे हुए थे। नगर निगम के उद्यान पर्यवेक्षक सतीश कुमार ने बताया रांझी में बिना अनुमति के 8 पेड़ो को काटने की शिकायत मिली थी। जिसे मोहम्मद शब्बीर के द्वारा काटकर वाहन क्रमांक एमपी 05 जी 7348 में ढोकर ले जाया जा रहा था। हालांकि पेड़ काटने की अनुमति नगर निगम से नहीं ली गई थी।
Must watch ????आज का राशिफल 12 राशियों के दैनिक राशिफल
भाजपा पार्षद के संरक्षण में कटे पेड!
युवा क्रांति के प्रदेश सचिव देवा झारिया ने बताया पुनः कल कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोगों के द्वारा पेड़ काटकर लकड़ी की बड़ी पैमाने से चोरी की गई है। पेड़ काटने की कार्रवाई रोकने पर ठेकेदार के द्वारा भाजपा पार्षद के नाम पर धमकी भी दी गई। जिसका विरोध करने पर ठेकेदार मौके से गायब हो गया। हालांकि उद्यान पर्यवेक्षक सतीश कुमार ने पूरे मामले की शिकायत रांझी थाने में की है। वहीं थाना प्रभारी रांझी सहदेव साहू का कहना हैं मामले को जांच में लिया गया हैं। जांच के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
Must read ????आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म





Users Today : 17
Users This Month : 207
Total Users : 237065
Views Today : 19
Views This Month : 321
Total views : 59799



