
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के निजी संबंधों में दरार आने की बात की जा रही है। सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। सानिया ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि टूटे हुए दिल कहां जाते हैं?, अल्लाह को खोजने। जब से सानिया ने यह पोस्ट किया है। उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। हालांकि इसके शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शोएब मलिक ने एक टीवी शो के दौरान सानिया मिर्जा को कथित तौर पर धोखा दिया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि शोएब और सानिया अब अलग हो गए हैं। वह पिछले कुछ समय से एक-दूसरे से अलग ही रह रहे हैं। अफवाह है कि अब यह जोड़ी सिर्फ अपने बेटे इज़हान के लालन-पालन की भूमिका निभाने के लिए ही एक साथ नजर आएंगे। हालांकि इस संबंध में किसी स्टार ने भी कोई बयान नहीं दिया है।
हाल ही में मनाया था बेटे इज़हान का बर्थडे
यहां बता दें कि 2010 में सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से शादी की थी। दोनों का एक चार वर्षीय बेटा इज़हान भी है। हाल ही में दोनों ने बेटे इज़हान के जन्मदिन पर पार्टी भी की थी और उसके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी किए थे।





Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820



