Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कांग्रेस की यात्रा में कट्‌टे से हमला:यूथ कांग्रेस नेता पर 2 फायर

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की सुरक्षा में मंगलवार को बड़ी चूक हो गई। नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो उपयात्रा के दौरान यूथ कांग्रेस के जिला सचिव छोटू उर्फ अवधेश तोमर पर हमला हुआ। हमलावर लोडेड कट्‌टा लेकर यात्रा में घुस गया। उसने 2 बार ट्रिगर दबाया, लेकिन दोनों बार फायर मिस हो गए। वह तीसरी बार कट्‌टा लोड करने लगा, तो भीड़ ने पकड़कर धुन दिया, लेकिन इतने में ही किसी ने उसे भीड़ से बाहर कर दिया। बाद में पता चला कि हमला करने वाला जीतू गुर्जर खुद भी कांग्रेस कार्यकर्ता है और गोला का मंदिर शराब ठेके पर काम करता है। उसका यूथ कांग्रेस नेता छोटू से कई बार झगड़ा हो चुका है। हमले से 20 मिनट पहले भी बरैठा टोल पर पहले कार निकालने पर दोनों में बहस हुई थी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते 20 नवंबर तक एंट्री कर सकती है। ऐसे में मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो उप यात्राएं निकाली जा रही हैं। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर लीडर डॉ. गोविंद सिंह भिंड से भारत जोड़ो उप यात्रा लेकर चले थे। ग्वालियर के महाराजपुरा में यात्रा का स्वागत होना था। यहां से यह यात्रा आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ग्वालियर कांग्रेस की थी। स्वागत के दौरान बोलेरो से आया हमलावर यात्रा का रूट तो अलग था, लेकिन लक्ष्मणगढ़ के पास दशरथ सिंह गुर्जर के घर पर यात्रा के स्वागत की पूरी तैयारी थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साहब सिंह भी अपनी पूरी टीम के साथ यहां स्वागत करने के लिए खड़े थे। हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में आए दबंग नेता और पार्षद पति बलवीर तोमर, उनका बेटा यूथ कांग्रेस के जिला सचिव छोटू उर्फ अवधेश तोमर भी यहां पहुंचे थे। जब यात्रा का स्वागत चल रहा था, तभी बोलेरो से जीतू उतरा और छोटू को टारगेट कर कट्‌टे से 2 मिस फायर किए। कौन है हमलावर जीतू गुर्जर? युवक कांग्रेस के जिला सचिव छोटू पर हमला करने वाले की पहचान जीतू गुर्जर निवासी मुरैना के रूप में हुई है। दशरथ सिंह के घर पर यात्रा का स्वागत हो रहा था। दशरथ रिश्ते में हमलावर के चाचा लगते हैं। जीतू शहर के गोला का मंदिर शराब ठेके पर बैठता है। यही इलाका छोटू तोमर का है। छोटू तोमर का उससे पुराना विवाद रहा है। ये भी पता लगा है कि कुछ दिन पहले छोटू उससे मारपीट कर चुका था। कार पहले निकालने को लेकर हुई थी बहस मंगलवार शाम जब छोटू कार्यक्रम में जा रहा था, तो वहां जीतू भी आ रहा था। कार्यक्रम स्थल से 4 से 5 किलोमीटर पहले बरैठा टोल पर कार पहले निकालने को लेकर छोटू और जीतू में बहस हुई। कांग्रेस नेता के साथ काफी लोग थे, इसलिए वह फिर उसे हड़काकर निकल गया। इस बार बेइज्जती उसके दिल पर लग गई। पीछे-पीछे जीतू भी उसी कार्यक्रम में पहुंचा और हमला कर दिया। लोगों का कहना है कि शराब ठेके के कमीशन को लेकर भी दोनों में पुराना विवाद चल रहा है। हमले के बाद जीतू को किसने बचाकर निकाल दिया, पुलिस पड़ताल कर रही है। यूथ कांग्रेस नेता पर भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले यूथ कांग्रेस नेता छोटू पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। भाजपा में रहते हुए छोटू और उसके पिता बलवीर तोमर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खास माने जाते थे, लेकिन भाजपा से टिकट न मिलने पर वह कांग्रेस में आ गए। वार्ड-19 से छोटू की मां कमलेश बलवीर तोमर ने चुनाव लड़ा और जीता भी था। कांग्रेस में जाने के बाद नगरीय निकाय चुनाव के समय छोटू को एसएसपी ग्वालियर के प्रतिवेतन पर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिलाबदर भी घोषित कर दिया था। बाद में उसका जिलाबदर आदेश बदला गया था।

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की सुरक्षा में मंगलवार को बड़ी चूक हो गई। नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो उपयात्रा के दौरान यूथ कांग्रेस के जिला सचिव छोटू उर्फ अवधेश तोमर पर हमला हुआ। हमलावर लोडेड कट्‌टा लेकर यात्रा में घुस गया। उसने 2 बार ट्रिगर दबाया, लेकिन दोनों बार फायर मिस हो गए।

वह तीसरी बार कट्‌टा लोड करने लगा, तो भीड़ ने पकड़कर धुन दिया, लेकिन इतने में ही किसी ने उसे भीड़ से बाहर कर दिया। बाद में पता चला कि हमला करने वाला जीतू गुर्जर खुद भी कांग्रेस कार्यकर्ता है और गोला का मंदिर शराब ठेके पर काम करता है। उसका यूथ कांग्रेस नेता छोटू से कई बार झगड़ा हो चुका है। हमले से 20 मिनट पहले भी बरैठा टोल पर पहले कार निकालने पर दोनों में बहस हुई थी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते 20 नवंबर तक एंट्री कर सकती है। ऐसे में मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो उप यात्राएं निकाली जा रही हैं। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर लीडर डॉ. गोविंद सिंह भिंड से भारत जोड़ो उप यात्रा लेकर चले थे। ग्वालियर के महाराजपुरा में यात्रा का स्वागत होना था। यहां से यह यात्रा आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ग्वालियर कांग्रेस की थी।

See also  खड़गे बोले- बकरीद पर बचेंगे, तब मोहर्रम में नाचेंगे:PM का फेस बनने के सवाल पर मुहावरे में दिया जवाब

स्वागत के दौरान बोलेरो से आया हमलावर
यात्रा का रूट तो अलग था, लेकिन लक्ष्मणगढ़ के पास दशरथ सिंह गुर्जर के घर पर यात्रा के स्वागत की पूरी तैयारी थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साहब सिंह भी अपनी पूरी टीम के साथ यहां स्वागत करने के लिए खड़े थे। हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में आए दबंग नेता और पार्षद पति बलवीर तोमर, उनका बेटा यूथ कांग्रेस के जिला सचिव छोटू उर्फ अवधेश तोमर भी यहां पहुंचे थे। जब यात्रा का स्वागत चल रहा था, तभी बोलेरो से जीतू उतरा और छोटू को टारगेट कर कट्‌टे से 2 मिस फायर किए।

कौन है हमलावर जीतू गुर्जर?
युवक कांग्रेस के जिला सचिव छोटू पर हमला करने वाले की पहचान जीतू गुर्जर निवासी मुरैना के रूप में हुई है। दशरथ सिंह के घर पर यात्रा का स्वागत हो रहा था। दशरथ रिश्ते में हमलावर के चाचा लगते हैं। जीतू शहर के गोला का मंदिर शराब ठेके पर बैठता है। यही इलाका छोटू तोमर का है। छोटू तोमर का उससे पुराना विवाद रहा है। ये भी पता लगा है कि कुछ दिन पहले छोटू उससे मारपीट कर चुका था।

See also  पुलिस अफसर बनने के सपनों पर बिजनेसमैन ने फेरा पानी:गोमांस खिलाकर धर्म बदलवाया

कार पहले निकालने को लेकर हुई थी बहस
मंगलवार शाम जब छोटू कार्यक्रम में जा रहा था, तो वहां जीतू भी आ रहा था। कार्यक्रम स्थल से 4 से 5 किलोमीटर पहले बरैठा टोल पर कार पहले निकालने को लेकर छोटू और जीतू में बहस हुई। कांग्रेस नेता के साथ काफी लोग थे, इसलिए वह फिर उसे हड़काकर निकल गया। इस बार बेइज्जती उसके दिल पर लग गई। पीछे-पीछे जीतू भी उसी कार्यक्रम में पहुंचा और हमला कर दिया। लोगों का कहना है कि शराब ठेके के कमीशन को लेकर भी दोनों में पुराना विवाद चल रहा है। हमले के बाद जीतू को किसने बचाकर निकाल दिया, पुलिस पड़ताल कर रही है।

See also  RPF कॉन्टेबल और उसकी पत्नी की गुंडागर्दी का VEDIO:पति-पत्नी ने मिलकर पड़ोसी को चाकू दिखाकर धमकाया, FIR

यूथ कांग्रेस नेता पर भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
यूथ कांग्रेस नेता छोटू पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। भाजपा में रहते हुए छोटू और उसके पिता बलवीर तोमर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खास माने जाते थे, लेकिन भाजपा से टिकट न मिलने पर वह कांग्रेस में आ गए। वार्ड-19 से छोटू की मां कमलेश बलवीर तोमर ने चुनाव लड़ा और जीता भी था। कांग्रेस में जाने के बाद नगरीय निकाय चुनाव के समय छोटू को एसएसपी ग्वालियर के प्रतिवेतन पर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिलाबदर भी घोषित कर दिया था। बाद में उसका जिलाबदर आदेश बदला गया था।

रिसोर्ट में रजाई में मिली लड़की की लाश:जबलपुर में कलाई-गला कटा मिला, दो दिन से लड़के के साथ ठहरी थी

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights