
दुनिया की सबसे लंबी महिला रुमेसा गेलगी ने सितंबर में अपने जीवन में पहली बार फ्लाइट से यात्रा की। अधिक लंबाई के कारण यह यात्रा उनके लिए आसान नहीं थीअधिक लंबाई के कारण यह यात्रा उनके लिए आसान नहीं थी। इसके लिए तुर्की एयरलाइंस को छह इकोनॉमी सीटों को हटाकर स्ट्रेचर जैसी एक बड़ी सीट बनानी पड़ी, जिस पर लेटकर उन्होंने अपना सफर पूरा किया। गेलगी ने अपनी यात्रा का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है।
25 वर्षीय रुमेसा गेलगी ने तुर्की एयरलाइंस के विमान में इस्तांबुल से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक की 13 घंटे की यात्रा का अनुभव अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘यह मेरी पहली उड़ान थी, लेकिन अब यह आखिरी नहीं होगी। अब से मैं @turkishairlines के साथ दुनिया के कई हिस्सों में यात्रा कर सकती हूं। शुरुआत से आखिरी तक मेरी यात्रा को सफल बनाने के लिए फ्लाइट में मौजूद हर एक व्यक्ति को दिल से धन्यवाद।’
तुर्की एयरलाइंस ने गेलगी की यात्रा को सफल बनाने के लिए फ्लाइट की इकॉनमी क्लास की छह सीटें हटाकर उन्हें एक स्ट्रेचर जैसा बना दिया था। इसके बाद गेलगी ने इसी पर लेटकर अपना सफर पूरा किया। बता दें कि गेलगी को वीवर सिंड्रोम है जिसकी वजह से उनके शरीर का तेजी से विकास होता है। उनकी कुल लंबाई सात फुट होने की वजह से वह हमेशा व्हीलचेयर से चलती है।
गेलगी सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में काम करती हैं। वो अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ काम करने के लिए पहली बार फ्लाइट से सैन फ्रांसिस्को गई थीं। वहां गेलगी कम से कम छह महीने तक रहकर काम करेंगी। बता दें कि 2014 में पहली बार ‘सबसे लंबी जीवित किशोरी’ होने के लिए गेलगी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।
2014 में गिनीज बुक में अपना नाम शामिल कराने के बाद गेलगी ने 2021 में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस बार गेलगी ने ‘दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला’ होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद गेलगी ने अपनी लिस्ट में अन्य रिकॉर्ड्स को भी शामिल किया। उनके नाम दुनिया में सबसे बड़े हाथ, सबसे लंबी उंगली और सबसे लंबी पीठ का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है।





Users Today : 28
Users This Month : 746
Total Users : 235630
Views Today : 44
Views This Month : 863
Total views : 57899



