Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड को झटका अब मार्क वुड भी हुए चोटिल

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दूसरा सेमीफाइनल मैच टीम इंडिया और इंग्लैंड के खेला जाएगा. यह मुकाबला कल (10 नवंबर) एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा. मगर इससे पहले ही इंग्लैंड टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है.

दरअसल, इंग्लैंड टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान के बाद अब तेज गेंदबाज मार्क वुड भी चोटिल हो गए हैं. ऐसे में वह सेमीफाइनल मैच में इंडिया के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. मगर रिपोर्ट्स की मानें तो मार्क वुड का खेलना बेहद मुश्किल है. यदि ऐसा होता है, तो उनकी जगह टायमल मिल्स को मौका मिल सकता है.

See also  लॉकी फर्ग्युसन की घातक गेंदबाजी, ऋषभ पंत के बाद सूर्यकुमार यादव को भी किया चलता

बीमार भी हैं इंग्लिश गेंदबाज मार्क वुड

बता दें कि मंगलवार (8 नवंबर) को इंग्लैंड टीम ने ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन किया था. इसी दौरान मार्क वुड को चोट लगी है. जबकि इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने कन्फर्म किया है कि मार्क वुड इस समय हल्के तौर पर बीमार हैं. जल्द ठीक होने की उम्मीद है. मार्क वुड ने हाल ही में चोट के बाद वापसी की थी. उन्हें एल्बो इंजरी हुई थी. ऐसे में बताया जा रहा है कि उनकी यह चोट उबर आई है.

इंग्लैंड टीम के लिए मार्क वुड और मलान का चोटिल होना एक बड़ा झटका है. इस वर्ल्ड कप में मार्क वुड ने 4 मैच में 9 विकेट झटके हैं. उन्होंने इस सीजन में लगातार 90 mph की रफ्तार से गेंदबाजी की है. इसके अलावा मलान ने इस सीजन में 4 मैच खेले, जिसकी तीन पारियों में 56 रन बनाए. रिपोर्ट्स की मानें तो मलान की जगह फिल साल्ट को मौका दिया जा सकता है.

मनु मिश्रा 2
See also  टी20 वर्ल्ड कप से पहले नहीं खत्म हो रही बाबर आजम की मुश्किलें
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights