Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पाकिस्तान की हार के बाद भारत को क्यों है जिम्बाब्वे से सावधान रहने की दरकार

पाकिस्तान की हार के बाद भारत को क्यों है जिम्बाब्वे से सावधान रहने की दरकार - Shram Veer Bharat पाक… पाकिस्तान की हार के बाद भारत को क्यों है जिम्बाब्वे से सावधान रहने की दरकारटी20 वर्ल्ड कप में अभी तक छोटी टीमों ने कई बड़े उलटफेर किए हैं। पहले राउंड में जहां नामीबिया ने श्रीलंका को मात दी थी, वहीं …

पाकिस्तान की हार के बाद भारत को क्यों है जिम्बाब्वे से सावधान रहने की दरकार

टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक छोटी टीमों ने कई बड़े उलटफेर किए हैं। पहले राउंड में जहां नामीबिया ने श्रीलंका को मात दी थी, वहीं एसोसिएट टीमों से हारने के बाद वेस्टइंडीज सुपर-12 तक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया था। उलटफेर का यह सिलसिला सुपर-12 में भी जारी रहा। ग्रुप-1 में जहां आयरलैंड ने इंग्लैंड को पटखनी दी, वहीं लो स्कोरिंग मैच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को हराया। ऐसे में अब हर बड़ी टीम को इन कम आंके जाने वाली टीमों से सावधान रहने की जरूरत है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिम्बाब्वे के कप्तान ने टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही बड़ी टीमों को सतर्क रहने के लिए आगाह कर दिया था?

See also  इंग्लैंड से छिना नंबर वन का ताज, टीम इंडिया के पास है टॉप पर जाने का मौका

जी हां, पाकिस्तान पर जिम्बाब्वे की एतिहासिक जीत के बाद कप्तान ब्रैड इवांस का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले दिया था। इस बयान में उन्होंने कहा था ‘यदि आपके पास 11 आक्रामक खिलाड़ी हैं, तो संभावना है कि उनमें से दो या तीन किसी भी दिन अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। और जिस दिन पांच या छह खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे उस दिन हम दुनिया में किसी को भी हरा देंगे।’

पाकिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे की परफॉर्मेंस में कप्तान की यह बात साफ झलकती है। बैटिंग में जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स (31) के अलावा कोई बल्लेबाज छाप नहीं छोड़ पाया जिस वजह से टीम 20 ओवर में 130 के स्कोर तक पहुंच पाई, मगर गेंदबाजी और फील्डिंग में सभी खिलाड़ियों ने अपना पूरा योगदान दिया।

See also  अगर आज हारी टीम इंडिया तो हो जाएगी वनडे क्रिकेट के सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी

कप्तान ब्रैड इवांस ने जहां बाबर आजम को सस्ते में आउट कर टीम को धाकड़ शुरुआत दिलाई, वहीं मुजराबनी ने मोहम्मद रिजवान को आउट कर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। बल्लेबाजी में फ्लॉप रहने के बाद सिकंदर रजा ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और तीन बड़े विकेट झटक जिम्बाब्वे को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।

जिम्बाब्वे के इस परफॉर्मेंस को देखते हुए भारत को भी इस टीम से सावधान रहने की जरूरत है। बता दें, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया 6 नवंबर को जिम्बाब्वे से मेलबर्न में भिड़ेगी।

Must read ड्रग्स माफिया के खिलाफ प्रदेश में चलेगा अभियान:गृहमंत्री बोले- थानों की बिल्डिंग में बनेंगे क्वार्टर, लुटेरे गुंडों को गड्ढे में दफन कर देंगे

मनु मिश्रा 2
See also  पहली बार हो रहा है वूमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप:BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, शेफाली वर्मा को कप्तानी सौंपी
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights